एक्सप्लोरर

Jaat Controversy: 'जाट' से हटाया गया विवादित सीन, भारी बवाल के बाद मेकर्स बोले- 'हम माफी मांगते हैं'

Jaat Controversy: 'जाट' में एक सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया था जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म से उस विवादित सीन को हटा दिया है. फिल्म के मेकर्स ने अपनी गलती मानी है औप दर्शकों से माफी भी मांगी है.

Jaat Controversy: सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म 'जाट' को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है. 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म में एक सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया था और इसे लेकर फिल्म की टीम के कई लोगों पर मामला तक दर्ज हो गया. ऐसे में अब मेकर्स ने समझदारी दिखाते हुए 'जाट' से विवादित सीन हटा दिया है. मेकर्स ने इसकी जानकारी देते हुए सभी दर्शकों से माफी भी मांगी है.

'जाट' के प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया है कि फिल्म से विवादित सीन हटा दिया गया है. पोस्ट में लिखा है- 'फिल्म के एक खास सीन को लेकर काफी आलोचना हुई है. इस सीन को तुरंत फिल्म से हटा दिया गया है. हमारा इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

प्रोडक्शन हाउस ने आगे लिखा है- 'हमें इसपर गहरा अफसोस है और हमने फिल्म से सीन को हटाने का कदम उठाया है. हम उन सभी से ईमानदारी से माफी मांगते हैं जिनकी आस्था को ठेस पहुंची है.' बता दें कि 'जाट' में एक सीन था जिसमें फिल्म के विलेन रणदीप हुड्डा का किरदार चर्च के अंदर क्रूस के नीचे और पवित्र मंच के ठीक ऊपर खड़ा था, इस दौरान लोग प्रार्थना कर रहे है. फिल्म के इसी सीन पर ईसाई धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था जिसे मेकर्स ने अब हटा दिया है.

विवाद पर क्या बोले थे 'जाट' डायरेक्टर?
हाल ही में 'जाट' के डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने फिल्म को लेकर मचे बवाल पर रिएक्ट किया था. इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा था- 'सोशल मीडिया पर, हर किसी के पास अपना फोन और अपने विचार होते हैं. उदाहरण के लिए, मैं भगवान बालाजी से प्यार करता हूं, लेकिन जब भगवान की बात आती है, तो भी लोग किसकी पूजा करते हैं, इस बारे में अलग-अलग राय रखते हैं. इसी तरह, जब लोग फिल्में देखते हैं, तो उनके कई अलग-अलग विचार होते हैं. वहां बहुत सारे दिमाग होते हैं.'

'मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचता'
गोपीचंद मालिनेनी ने आगे कहा था- 'आज, हर किसी के पास अपने खुद के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म तक पहुंच है और वे सभी अपने विचार शेयर कर रहे हैं. मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचता. आपको वही करना चाहिए जो आपको लगता है, जो आपको पसंद है, और आपका ध्यान किस पर है. बस उसी फ्लो के साथ चलें.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में बवाल के बीच BJP के महिला सांसदों की स्पीकर को चिट्ठी, कहा- विपक्षी सांसदों पर लें एक्शन
लोकसभा में बवाल के बीच BJP के महिला सांसदों की स्पीकर को चिट्ठी, कहा- विपक्षी सांसदों पर लें एक्शन
बिहार: सदन में BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने ही मंत्री पर उठाए सवाल, गूंजा अस्पतालों की बदहाली का मुद्दा
बिहार: सदन में BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने ही मंत्री पर उठाए सवाल, गूंजा अस्पतालों की बदहाली का मुद्दा
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
BCCI Central Contracts 2026: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल! BCCI की 30 नामों की लिस्ट, विराट-रोहित पर गिरी गाज
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल! BCCI की 30 नामों की लिस्ट, विराट-रोहित पर गिरी गाज

वीडियोज

T20 World Cup: Shahbaz Sharif सरकार घुटने पर, Pak टीम को भारत से खेलने का दिया आदेश| BCCI | IndVsPak
Bihar Breaking: बिजली के तार से टकराया ट्रक, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान! | Bhagalpur | ABP News
जाति की 'जहरीली' कन्या !
Mobile Gaming Addiction: घंटों पबजी खेलने का खौफनाक अंजाम, युवक के दिमाग की नस फटी | Meerut News
Chitra Tripathi: दिल बहलाने के लिए 'अविश्वास' अच्छा है ! | Om Birla | Budget Session 2026 | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में बवाल के बीच BJP के महिला सांसदों की स्पीकर को चिट्ठी, कहा- विपक्षी सांसदों पर लें एक्शन
लोकसभा में बवाल के बीच BJP के महिला सांसदों की स्पीकर को चिट्ठी, कहा- विपक्षी सांसदों पर लें एक्शन
बिहार: सदन में BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने ही मंत्री पर उठाए सवाल, गूंजा अस्पतालों की बदहाली का मुद्दा
बिहार: सदन में BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने ही मंत्री पर उठाए सवाल, गूंजा अस्पतालों की बदहाली का मुद्दा
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
BCCI Central Contracts 2026: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल! BCCI की 30 नामों की लिस्ट, विराट-रोहित पर गिरी गाज
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल! BCCI की 30 नामों की लिस्ट, विराट-रोहित पर गिरी गाज
Anupama Spoiler: कपिल करेगा सुसाइड, प्रेम के संग प्रेरणा करेगी जबरदस्ती, अनुपमा में आएंगे ये ट्विस्ट
कपिल करेगा सुसाइड, प्रेम के संग प्रेरणा करेगी जबरदस्ती, अनुपमा में आएंगे ये ट्विस्ट
Maharashtra: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में महायुति की हैट्रिक, एकनाथ शिंदे बोले- 'जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे'
महाराष्ट्र: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में महायुति की हैट्रिक, एकनाथ शिंदे बोले- 'जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे'
गर्लफ्रेंड की हत्या कर रोने लगा शख्स , बोला जेल गया तो GTA मिस हो जाएगा, यूजर्स ने लगा दी क्लास
गर्लफ्रेंड की हत्या कर रोने लगा शख्स , बोला जेल गया तो GTA मिस हो जाएगा, यूजर्स ने लगा दी क्लास
दिल्ली में T-20 वर्ल्ड कप का आगाज, स्टेडियम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते होंगे बंद
दिल्ली में T-20 वर्ल्ड कप का आगाज, स्टेडियम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते होंगे बंद
Embed widget