एक्सप्लोरर

Jaat Box Office Collection: 'रेड 2' क्या, हॉलीवुड फिल्में भी नहीं बिगाड़ पाई 'जाट' का खेल, 39वें दिन भी हुआ इतना कलेक्शन

Jaat Box Office Collection Day 39:सनी देओल की फिल्म 'जाट' भी पर्दे पर डटी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर कमा रही है. कई बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्मों तक की रिलीज के बाद भी 'जाट' का जलवा कायम है.

Jaat Box Office Collection Day 39: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्में लगी हुई हैं. बॉलीवुड, साउथ से लेकर हॉलीवुड फिल्में तक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस बीच सनी देओल की फिल्म 'जाट' भी पर्दे पर डटी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर कमा रही है. अब फिल्म 100 करोड़ क्लब की तरफ कदम बढ़ा रही है.

'जाट' पहले ही 'गदर- एक प्रेम कथा' को मात देकर सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी और अब इसे पर्दे पर आए 39 दिन से ज्यादा हो चुके हैं. खास बात ये है कि 'रेड 2', 'केसरी 2' के साथ-साथ 'मिशन इमपॉसिबल' और 'फाइनल डेस्टिनेशन' जैसी फिल्मों की रिलीज के बाद भी 'जाट' का जलवा कायम है.

'जाट' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 39
कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 'जाट' ने 39वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 लाख का कारोबार किया था. छठे वीकेंड पर सनी देओल की फिल्म ने कुल 6 लाख रुपए कमाए हैं. दरअसल छठे शुक्रवार, शनिवार और रविवार, तीनों ही दिन 'जाट' ने बॉक्स ऑफिस पर 2-2 लाख रुपए का बिजनेस किया है. इसी के साथ अब फिल्म के 39 दिनों का कुल कलेक्शन 90.3 करोड़ रुपए हो गया है. बता दें कि 'जाट' का बजट 100 करोड़ रुपए है और फिल्म अब तक अपनी लागत नहीं वसूल पाई है

वहीं 'जाट' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 120.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है.  

सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'जाट' की रिलीज के साथ ही मेकर्स ने 'जाट 2' अनाउंस कर दी थी. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है. वहीं सनी देओल 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगी जो 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है. इसके अलावा उनके पास प्रीति जिंटा के साथ फिल्म 'लाहौर 1947' और नितेश तिवारी की 'रामायण' के दोनों पार्ट्स पाइपलाइन में है.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey Box Office Day 1:'द ओडिसी' ने आते ही ध्वस्त किया 'ओपनहाइमर का रिकॉर्ड, बनी क्रिस्टोफर नोलन की भारत में सबसे बड़ी ओपनर
'द ओडिसी' पर पहले दिन हुई नोटों की बरसात, बनी क्रिस्टोफर नोलन की भारत में सबसे बड़ी ओपनर
Dhamaal 4 BO Day 8: 'द ओडिसी' के आने का भी 'धमाल 4' पर नहीं पड़ा असर, 8वें दिन जड़ दिया शतक, अब साल की टॉप 5 फिल्मों में करेगी एंट्री
'द ओडिसी' के आने का भी 'धमाल 4' पर नहीं पड़ा असर, 8वें दिन जड़ दिया शतक, जानें- कलेक्शन
आमिर खान की तीसरी शादी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बताया लव जिहाद, एक्टर को पोस्ट में दी धमकी, लिखा- 'सांसें दबा लेंगे'
अब आमिर खान को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, एक्टर की तीसरी शादी को बताया लव जिहाद
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget