एक्सप्लोरर

'उसने बद्तमीजी की होगी', अनुष्का सेन संग वायरल वीडियो पर नील नितिन मुकेश ने दी सफाई

Neil Nitin Mukesh Clarification: नील नितिन मुकेश और अनुष्का सेन का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें एक्टर अनुष्का को उंगली दिखाकर बात करते दिखे थे. इसे लेकर अब नील ने सफाई दी है.

Neil Nitin Mukesh Clarification: कुछ समय पहले एक इवेंट से बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक्टर अनुष्का सेन से उंगली दिखाकर बात करते नजर आए थे. ऐसे में दावा किया जा रहा था कि नील अनुष्का को डांट रहे हैं. अब नील नितिन मुकेश ने उस वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है और उसकी असल हकीकत बताई है.

द फिल्मी चर्चा से बात करते हुए नील नितिन मुकेश ने बताया कि वो बस अनुष्का सेन से खाने के बारे में पूछ रहे थे. उन्होंने कहा- 'मुझे बड़ा बुरा लगा. न्यूज आइटम बनाना बिगाड़ना आपके हाथ में है. बिना ये जानकारी के कि क्या था? माजरा क्या है? क्योंकि आपको सेंसेशनलाइज करना है. आपकी टीआरपी बढ़ानी है. आपको व्यूज बढ़ाने हैं. आप किसी और की इज्जत डुबा रहे हैं.'

क्या है वायरल वीडियो का सच?
नील ने आगे कहा- 'मैं किसी बेचारी एक लड़की को ऐसे अगर आप परसेप्शन में कह रहे हैं कि मैं डांट रहा हूं, वो बिल्कुल वैसा नहीं था. वो उल्टा ये था कि रात के साढ़े 10 या 11 बज गए होंगे शायद और मैं अपने पिताजी, वहीं कमरे में जहां अनुष्का थी, बाजू में मेरे पिताजी बैठे थे. अभी मैं उनसे पूछकर आया हूं कि आपने खाना खाया है कि नहीं? वो उन्होंने कहा नहीं बेटा. मैंने कहा पापा देरी हो रही है आप भी खाना खा लो. मैं निकल रहा हूं उनका खाना लाने के लिए, उतने में अनुष्का आई. तो मैंने अनुष्का से पूछा कि बेटा क्या आपने खाना खाया? क्योंकि सुबह से मैंने उसे भी नहीं खाते हुए कुछ देखा था.' 

अनुष्का सेन से पहली बार मिले थे नील
एक्टर आगे कहते हैं कि कई बार घंटों काम करने से लोगों की तबियत बिगड़ जाती हैं. ऐसे में उन्होंने अनुष्का से उनके खाने के बारे में पूछा था. नील ने कहा- 'मेरा वो पूछना था कि अनुष्का आपने खाना खाया है कि नहीं? 11 बज गए है. तो उसने कहा नहीं सर, मैंने नहीं खाया है. तो मैंने कहा कि तुम पहले जाकर कुछ खा क्यों नहीं लेती, और उस चीज को डिस्टोर्ट करके ये कर दिया कि मैंने एक लड़की पर फिंगर्स पॉइंट किया. वो एक स्वीट और लविंग लड़की है मैं उसपर क्यों चिल्लाउंगा?  उसने बहुत मदद की है, वो बहुत सपोर्टिव रही है और मैं उससे पहली बार मिला था तो प्रमोशन के दौरान मैं अचानक उसपर क्यों चिल्लाउंगा.'

'उसने सर के साथ कुछ बदतमीजी की होगी'
नील आखिर में कहते हैं- 'फैंस को लगने लगा कि अच्छा उसने सर के साथ कुछ बदतमीजी की होगी तब सर ने बोला होगा. या सर ने ऐसा क्या कर दिया कि वो डांट रहे हैं उसको. वो अच्छा नहीं लगा मुझे. लेकिन हम किस-किस से क्लैरिफाई करें?' 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
Box office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget