एक्सप्लोरर

Jaat Box Office Collection Day 28: 'रेड 2' के तूफान के आगे रेंग रही 'जाट', फिर भी ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही फिल्म, जानें- कलेक्शन

Jaat Box Office Collection Day 28: सनी देओल की जाट को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 28 दिन हो चुके हैं. हालांकि अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है लेकिन फिर भी ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने की ओर बढ़ रही है.

Jaat Box Office Collection Day 28: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की ‘जाट’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. इस साउथ स्टाइल टिपिकल एक्शन थ्रिलर का निर्देशन गोपीचंद मलिनेननी ने किया है. फिल्म को शुरुआत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था जिससे ये लग रहा था ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ देगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ हालांकि इसने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत रखी. चलिए यहां जानते हैं ‘जाट’ ने रिलीज के 28वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘जाट’ ने 28वें दिन कितनी की कमाई?

सनी देओल ने गदर 2 के बाद एक्शन थ्रिलर ‘जाट’ से सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म के एक्शन सीन और डायलग्स पर सिनेमाघरों में खूब सीटियां बजी. शुरूआत में फिल्म ने ठीकठाक कमाई भी की लेकिन फिर केसरी 2 के रिलीज होने के बाद इसके कारोबार पर काफी असर पड़ा. वहीं 1 मई को अजय देवगन ने भी सिनेमाघरों में रेड 2 से धावा बोल दिया और ‘जाट’ का पूरा खेल बिगाड़ दिया. इसी के साथ अब सनी देओल की कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है और मुश्किल से लाखों में कलेक्शन कर रही है. इन सबके बीच फिल्म के 28वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘जाट’ ने रिलीज के 28वें दिन भारत में 13 लाख की कमाई की है. इसी के साथ जाट का कुल नेट कलेक्शन अब 87.81 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 103.61 करोड़ रुपये है.वहीं ये फिल्म दुनियाभर में 117 करोड़ के करीब कमा चुकी है.

जाट कर सकती है बड़ा कमाल
जाट की कमाई बेशक अब लाखों में सिमट गई है लेकिन इन सबके बावजूद ये फिल्म अब बड़ा कमाल करने की ओर बढ़ रही है. दरअसल फिल्म नेट कलेक्शन में 100 करोड़ से कुछ ही दूर है. बता दें कि फिल्म को नेट कलेक्शन में 100 करोड़ी बनने के लिए अभी लगभग 12 करोड़ रुपये और कमाने की जरूरत है.अगर वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आती है तो ये इस आंकड़े को पार कर सकती है और छावा, स्काई फोर्स और सिकंदर के बाद साल की चौथी 100 करोड़ी फिल्म बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है. हालांकि रेड 2 के तूफान के आगे ये आसान नहीं है. अब देखने वाली बात होगी कि जाट इस वीकेंड पर कैसा परफॉर्म करती है. 

जाट स्टार कास्ट
वहीं जाट की स्टार कास्ट की बात करें तो मैत्री मूवी के बैनर तले बनी इस फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा और सैयामी खेर सहित कई कलाकारों ने दमदार रोल प्ले किया है.बता दें ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 

ये भी पढ़ें:-दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने बेटी का नाम 'दुआ' तय करने में क्यों लिए थे दो महीने? एक्ट्रेस ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम CM ने की बातचीत

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget