एक्सप्लोरर

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में जबरदस्त एक्शन को लेकर बोले BIG B, कहा- कई हड्डियां टूटी हैं

फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर आज रिलीज किया है. इस ट्रेलर में 75 साल के अमिताभ बच्चन भी जमकर एक्शन करते नजर आ रहे हैं. लेकिन उनके लिए इस उम्र में एक्शन करना इतना भी आसान नहीं था. उन्होंने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बताया कि उनका अनुभव कितना मुश्किल रहा.

नई दिल्ली:  फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर आज रिलीज किया है. इस ट्रेलर में 75 साल के अमिताभ बच्चन भी जमकर एक्शन करते नजर आ रहे हैं. लेकिन उनके लिए इस उम्र में एक्शन करना इतना भी आसान नहीं था. उन्होंने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बताया कि उनका अनुभव कितना मुश्किल रहा. अमिताभ बच्चन ने कहा कि शूटिंग के दौरान एक्शन करते समय उनकी कई हड्डियां टूट गईं, लेकिन उन्होंने निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य की इच्छा का सम्मान करने के लिए अपना काम किया. कुछ वक्त पहले आमिर खान ने भी खुलासा किया था कि शूटिंग के दौरान बच्चन को कंधे और पीठ में चोट लगी थी.ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में जबरदस्त एक्शन को लेकर बोले BIG B, कहा- कई हड्डियां टूटी हैं बिग बी ने कहा, ‘‘मेरी उम्र एक्शन करने की नहीं है, लेकिन हमारे निर्देशक ने हमसे यह करने को कहा, इसलिए मैंने यह किया. शरीर का कोई ऐसा हिस्सा नहीं है जो टूटा नहीं हो और कोई ऐसा डॉक्टर नहीं है जिससे मैं मिला न हूं. बहुत ज्यादा सुधार नहीं है.’’  बच्चन ने कहा कि बारिश में किए गए एक्शन दृश्यों ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी. अभिनेता ने कहा, ‘‘यदि उन्होंने मुझे सामान्य कपड़े पहनाए होते तो यह आसान होता लेकिन मुझे कवचनुमा कपड़े पहनने पड़े. उन्होंने मुझे चमड़े के कपड़े पहनाए और ये बहुत भारी थे जिनका वजन लगभग 30-40 किलोग्राम था. फिर उन्होंने मुझे एक तलवार, पगड़ी और लंबे बाल थमा दिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे तैयार होने में तीन घंटे लगे. सबसे खतरनाक बात यह थी कि एक्शन दृश्य बारिश में फिल्माए गए जिससे कपड़े और भारी हो गए.’’ ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में जबरदस्त एक्शन को लेकर बोले BIG B, कहा- कई हड्डियां टूटी हैं किसी किताब पर आधारित नहीं है फिल्म  ऐसी खबरें थीं कि ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां’ 1839 में लिखे गए फिलिप मीडोज टेलर के उपन्यास ‘कन्फेशंस ऑफ ए ठग’ पर आधारित है. फिल्म की तुलना हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर ‘पाइरेट्स ऑफ कैरीबियन’ श्रृंखला से भी की गई. आचार्य ने इन अटकलों को खारिज किया और कहा कि यह किसी उपन्यास पर आधारित नहीं है. इसका नाम ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां’ है, इसलिए लोगों को लगा होगा कि यह ठगों पर लिखी गई किसी किताब से संबंधित है. लेकिन ऐसा नहीं है. ‘पाइरेट्स ऑफ कैरीबियन’ से तुलना पर आमिर खान ने कहा, ‘‘यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, इसलिए उस मामले में इसकी विधा ‘पाइरेट्स’ जैसी ही है, लेकिन कहानी के दृष्टिकोण से दोनों फिल्मों में कोई समानता नहीं है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 11 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 11 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget