एक्सप्लोरर

दीवाली के दौरान एक हफ्ते भारत में रहे थे इरफान खान, लंदन में चल रहा है कैंसर का इलाज

अपने इलाज के लिए इरफान लंदन में हैं. हालांकि कई महीने बीतने के बाद भी फैंस को उनकी हालत के बारे में कुछ सही सही जानकारी नहीं मिल पाई है. इस दौरान उनसे मुलाकात करने वाले उनके करीबी उनकी सेहत से जुड़ी जानकारियां फैंस तक पहुंचाते रहे हैं.

मुंबई: दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने इसी साल मार्च में ट्विटर पर एक पोस्ट डाला जिसे पढ़कर सभी हैरान रह गए थे. अपने पोस्ट में उन्होंने खुलासा किया था कि वो एक दुर्लभ प्रकार के कैंसर से पीड़ित हैं, जिसे न्यूरोएंडोक्राउन ट्यूमर कहा जाता है. अपने इलाज के लिए इरफान लंदन में हैं. हालांकि कई महीने बीतने के बाद भी फैंस को उनकी हालत के बारे में कुछ सही सही जानकारी नहीं मिल पाई है. इस दौरान उनसे मुलाकात करने वाले उनके करीबी उनकी सेहत से जुड़ी जानकारियां फैंस तक पहुंचाते रहे हैं.

कुछ दिनों पहले मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि दीवाली के मौके पर इरफान भारत वापस लौट सकते हैं. दीवाली बीत गई लेकिन उनके लौटने से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली. फैंस उनके लौटने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इस बीच खबर आई कि इरफान दो दिनों के लिए भारत आए थे.

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दीवाली के दौरान इरफान दो दिन के लिए भारत में थे. उन्होंने इस दौरान नासिक के त्रिंबकेश्वर शिव मंदिर में हवन किया. हालांकि इस बात की अभी पुष्टी नहीं हो पाई है. लेकिन पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि इरफान दीवाली का दौरान एक हफ्ते के लिए भारत में थे. हालांकि इस दौरान वो सिर्फ अपने परिवार के साथ रहे. सूत्र के मुताबिक हवन करने की खबरें कोरी अफवाह है.

सूत्र ने पिंकविला को बताया, “वो यहां सिर्फ अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए आए थे. उन्होंने अपने इलाज से एक हफ्ते की छुट्टी ली थी. वो यहां अपने फार्महाउस में परिवार के साथ थे. यहां कोई हवन नहीं हुआ.”

आपको बता दें कि इरफान खान आखिरी बार फिल्म ‘कारवां’ में नज़र आए थे. फिल्म में उनके साथ दिलकर सलमान और मिथिला पालकर नज़र आई थीं. खबर है कि जब वो इलाज के बाद भारत लौटेंगे तो ‘हिंदी मीडियम 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे.

ये भी पढ़ें:

सुजैन के लिए ऋतिक रोशन ने लिखा खास पोस्ट, बताया अपनी सबसे खास दोस्त 

VIDEO: शादी से पहले दुल्हन की तरह सजा प्रियंका का घर, सामने आया ये खास वीडियो 

जाह्नवी कपूर ने भाई अर्जुन कपूर के सामने बताया अपने पहले प्यार का नाम 

शादी की खबरों के बीच अर्जुन-मलाइका ने खरीदा घर, साथ में होंगे शिफ्ट? 

अर्जुन कपूर ने पहली बार अपने लिंकअप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- फैमिली से मिल चुकी है हरी झंडी 

इस फिल्म के बाद दिमागी रूप से परेशान हो गए थे वरुण धवन, लेनी पड़ी थी डॉक्टर्स की मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget