एक्सप्लोरर

काम मांगने पहुंचे सलमान को प्रोड्यूसर ने निकाल दिया था ऑफिस से बाहर, देखें

Happy Birthday Salman Khan: आज के सुपरस्टार सलमान खान को कभी ये दिन भी देखने पड़े थे. ये बात सलमान खान ने खुद एबीपी न्यूज़ के स्पेशल शो सेल्फी में बताई. आज बर्थडे के खास मौके पर आपको बताते हैं सलमान खान के सुपरस्टार बनने की कहानी.

Happy Birthday Salman Khan: आज सलमान खान अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज कोई उन्हें दबंग कहता है तो कुछ लोग उन्हें भाईजान कहते हैं. सलमान खान भले ही फिल्मी खानदान से हैं लेकिन उन्हें शुरुआती दिनों में बहुत स्ट्रगल करना पड़ा. आपको यकीन नहीं होगा लेकिन एक बार ऐसा भी हुआ था जब फिल्मों में ब्रेक की चाहत लिए सलमान एक बी ग्रेड प्रोड्यूसर के दफ्तर पहुंचे तो उसने चपरासी को बुलाकर सलमान को बाहर निकलवा दिया. आज के सुपरस्टार सलमान खान को कभी ये दिन भी देखने पड़े थे. ये बात सलमान खान ने खुद एबीपी न्यूज़ के स्पेशल शो सेल्फी में बताई. आज बर्थडे के खास मौके पर आपको बताते हैं सलमान खान के सुपरस्टार बनने की कहानी. 

सलमान खान ने अपने स्ट्रगल के दौरान के वाकये को याद करते हुए आनंद गिरधर के बारे में बताया. आनंद गिरधर उस दौर में बी ग्रेड फिल्में बनाया करते थे और वो निकिता बिल्डिंग अभी भी है जिसके दफ्तर में सलमान अपनी किस्मत आजमाने कई दफा गए. सलमान एबीपी न्यूज़ से बताया, ''उनका नाम आनंद गिरधर है, वो बहुत ही  अच्छे इंसान हैं. वो मेरे लिए जिम्मेदार भी हैं. वो एक ग्रैजुएट पिक्चर बना रहे थे और उन्हें एक स्कूल टीचर चाहिए था. मैं उस वक्त 18-19 साल का था. जब मैं गया तो उन्होंने कहा कि ''अरे नहीं तुम तो बेटा, तुम तो बहुत ही यंग हो. मुझे ज्यादा उम्र का एक्टर चाहिए. 30-35 साल का एक्टर चाहिए''.

काम मांगने पहुंचे सलमान को प्रोड्यूसर ने निकाल दिया था ऑफिस से बाहर, देखें

कभी सलमान को बाहर निकालने की बात करने वाले आनंद गिरधर बताते हैं, ”उन दिनों मैं ‘बेआबरू’, ‘बदनसीब’ बनाने के बाद एक थर्ड फिल्म ‘बदनाम’ बना रहा था, तो मैंने उसे बच्चे को कहा कि देखो सलमान ये रोल तुम्हें सूट नहीं करता है.”

सलमान खान उस दौर में बात करते हुए कहते हैं, ''मैंने उनसे कहा कि सर देखो ना…. तो मुझे बोलते हैं यार, देख लिया ना. मैंने कहा कि वो गौतम राजाध्यक्ष ने मेरी फोटो खींची है मूछों के साथ. मैंने एक फोटो सेशन कराया था लिंटास के बाहर. कुछ तस्वीरें खींचवाई थीं मैंने मॉडलिंग के लिए. वो फोटोशूट रेमंड्स के कैंपेन के लिए था जिसमें मूछें लगाईं थीं और अंकल का सूट जैकेट पहनकर तस्वीरें खिंचवाईं थीं. ये गौतम राजाध्यक्ष का भी पहला फोटोसेशन था.''

सलमान बताते हैं कि, इतना सब कुछ करने के बाद तो मैंने बोला कि ये देख लो, तो आनंद ने कहा, ''नहीं देखना है. तुम मूंछें लगा लो, दाढ़ी लगा लो. तुम वो कैरेक्टर लगोगे ही नहीं.'' मैंने कहा, ''अरे सर, प्लीज ना सर. देखो ना सर...''

काम मांगने पहुंचे सलमान को प्रोड्यूसर ने निकाल दिया था ऑफिस से बाहर, देखें

एक वाकया याद करते हुए सलमान खान ने बताया, ''एक टीवी शो मैं एक बार कर रहा था. सेट पर वहां मैं एक दिन पहले पहुंच गया रिहर्सल करने के लिए तो पहलाज जी के साथ वो भी मौजूद थे और मुझसे कहा कि बेटा तूने पहचाना नहीं. मैंने ही तुझे ऑफिस के बाहर निकाला था. तब मुझे याद आया अरे अरे… आनंद गिरधर. मैंने कहा सर आप कैसे हो? जब कोई मुझसे बदतमीजी से बात करता था या निकालता था मुझे. तो मैं सोचता था कि एक दिन उसी की मदद से मैं बड़ा बनूंगा. आई नीड दैट फायर. सो आई यूज टू गेट दैट फायर. मैं तो चाहता था कि लोग मुझे कहें कि तुम नहीं नहीं बन सकते. जाओ यार जाओ.''

बस में सफर करते थे सलमान खान

सलमान खान को हीरो बनना था तो उन्होंने शुरुआत तो कहीं ना कहीं से करनी ही थी. सलमान ने कैमरे के पीछे भी काम किया है. जब मूड होता है तो आज सलमान खान शूटिंग के लिए साइकिल पर निकल पड़ते हैं. लेकिन ऐसा भी वक्त था जब वो मजबूरी में बस में भी सफर करते थे. सलमान के मेकअप मैन सुदेश नाग ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में उन दिनों को याद करते हुए बताया, ''वो असिस्टेंट के तौर पर काम करते थे. चैंबूर में शूटिंग होती थी तो बस में लटककर जाते थे. लेट  पहुंचते थे, डांट खाते थे.

यहां देखें- सेल्फी का ये खास एपिसोड जिसमें सलमान ने खुद बताई है अपने स्ट्रगल की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टाइगर 3' से 'गोलमाल अगेन'-'सूर्यवंशी' तक, दिवाली पर इन 7 फिल्मों ने किया धमाका, मिलकर बटोरे 2600 करोड़
दिवाली पर इन 7 फिल्मों ने किया धमाका, मिलकर बटोरे 2600 करोड़
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
Karwa Chauth LIVE Updates: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
लाइव: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
बुधवार को भी 'जेलर 2' बनी नंबर वन, 'दृश्यम 3' से आगे निकली 'राणाबाली', 'उड़ता तीर' के कलेक्शन ने चौंकाया
बुधवार को भी 'जेलर 2' बनी नंबर वन, 'दृश्यम 3' से आगे निकली 'राणाबाली', 'उड़ता तीर' के कलेक्शन ने चौंकाया

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget