एक्सप्लोरर

ऋषि कपूर ने कहा था, 'पाकिस्तान फाइनल में भारत से हार के लिए तैयार हो जाओ,' जानें अब क्या कहा?

नई दिल्ली : ऐतिहासिक चैपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत को 180 रनों के विशाल अंतर से हराकर पाकिस्तान की टीम ने पहली बार चैंपिंयंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया. पाकिस्तान के 339 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का सामना करते हुए भारतीय बल्लेबाज़ ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गए. पूरी टीम महज़ 158 रन ही बना सकी जिसमें से हार्दिक पांड्या ने अकेले 76 रन बनाए. भारत के चोटी के बल्लेबाज रोहित शर्मा 0 रन, शिखर धवन 21 रन, विराट कोहली 5 रन, युवराज सिंह 22 रन, एमएस धोनी 4 रन और केदार जाधव सिर्फ 9 रन ही बना सके.

पाकिस्तान की शानदार जीत पर अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट कर पाक टीम को बधाई दी है. उन्होंने लिखा, 'हां पाकिस्तान, आपने मुझे हरा दिया. आपने हमसे हर विभाग में अच्छा खेला. बहुत-बहुत बधाई, मैं हार स्वीकार करता हूं. बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'

गौरतलब है कि हाल ही में ऋषि कपूर के ट्वीट पर ट्विटर पर काफी हंगामा मचा था. उन्होंने पाकिस्तानी टीम पाक टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद ट्वीट किया था, 'पाकिस्तान आपको इस जीत के लिए बधाई, आपको भारत के नीले रंग के ड्रेस में देखकर अच्छा लगा, अब फाइनल में भारत से हार के लिए तैयार हो जाएं.' अपने ट्वीट पर आलोचना शुरु होने के बाद ऋषि कपूर ने बाद में लिखा था, ”सही, यह खेल भावना होनी चाहिए. दूसरों की तरह अपमानजनक नहीं. प्यार और क्रिकेट में सब कुछ जायज है. आप अपनी टीम से प्यार करें और मैं मेरी टीम से. चलिए बेस्ट को जीतने देते हैं.” ऋषि कपूर ने बाद में एक और ट्वीट किया था जिसकी भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई. उन्होंने लिखा, 'अच्छा छोड़ो यार. तुम लोग जीतो और हजारों बार जीतो सिर्फ आतंकवाद बंद कर दो यार. मुझे हार मंजूर है. हम शांति और प्यार चाहते हैं.'

बता दें कि आज लंदन के ओवल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी के करते हुए पाकिस्तान की टीम ने फखर ज़मां के पहले वनडे शतक की मदद से 38 रन बनाए. जिसके जवाब में हार्दिक पांड्या को छोड़ टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज़ अपने रंग में नहीं दिखा और पूरी टीम महज़ 158 रन बनाकर बुरी तरह पस्त हो गई.

पूरे टूर्नामेंट में दमदार तरीके से बल्लेबाज़ी करने वाली शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी से आज एक बार फिर टीम इंडिया को उम्मीदें थीं, लेकिन रोहित शर्मा आमिर के पहले ओवर में ही शून्य के स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए. शर्मा के कुछ देर बाद ही कप्तान विराट कोहली भी आमिर की गेंद पर खराब शॉट खेल वापस पवेलियन लौट गए.

शुरूआती दोनों विकेट गिरने के बाद भी भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि टीम इंडिया मुकाबले में वापसी करेगी. लेकिन टीम इंडिया के विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा. शिखर धवन 21 रन बनाकर मोहम्मद आमिर का तीसरा शिकार बने. इसके बाद युवराज सिंह भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 22 रन बनाकर शादाब खान की गेंद पर आउट हुए.

इसके बाद भी भारतीय टीम की सारी उम्मीदें एमएस धोनी पर थी. लेकिन धोनी एक खराब शॉट खेल महज़ 4 रन बनाकर हसन अली की गेंद पर वापस पवेलियन लौट गए. केदार जाधव भी 9 रन बनाकर चलते बने.

pandya1806hart

लगातार 6 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम को हार्दिक पांड्या ने कुछ सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया. पांड्या ने बेहद शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए रविन्द्र जडेजा के साथ मिलकर 80 रनों की साझेदारी की. इस दौरान उन्होंने 43 गेंदों पर 6 छक्के और 4 चौको के साथ 76 रनों की आतिशी पारी खेली. लेकिन रविन्द्र जडेजा के साथ तालमेल की कमी की वजह से भारतीय टीम ने आखिरी उम्मीद के रूप में पांड्या का विकेट गंवा दिया.

पांड्या के विकेट के बाद जडेजा भी 15 रन के स्कोर पर आउट हो गए और टीम इंडिया की सारी उम्मीदें एक-एक कर धवस्त हो गई. इससे पहले फखर ज़मां के शतक की मदद से पाकिस्तान टीम ने विशाल 338 रनों का स्कोर खड़ा किया था.

भारतीय टीम ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. लेकिन ये फैसला उस वक्त बुरी तरह से गलत साबित हुआ जब पाकिस्तानी ओपनर फखर ज़मां और अज़हर अली ने अपनी टीम को 128 रनों की रिकॉर्ड शुरूआत दे डाली. इसके बाद बुमराह की अच्छी फील्डिंग ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई. अज़हर अली 59 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. लेकिन टीम इंडिया इस विकेट का मोमेंटम नहीं हासिल कर सकी.

इसके बाद फखर ने बाबर आज़म के साथ मिलकर 10.1 ओवर में 72 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को 200 रनों तक पहुंचा दिया. इस दौरान फखर ने अपने वनडे करियर का पहला शतक भी लगाया. फखर ज़मां ने 114 रनों की आतिशी पारी खेली जिसके बाद उन्हें हार्दिक पांड्या ने आउट कर वापस पवेलियन भेजा.

फखर के विकेट के बाद बाबर आज़म और शोएब मलिक के बीच 47 रनों की अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन इसके बाद कप्तान कोहली ने गेंदबाज़ी में चेंज किया और भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम को मलिक(12 रन) के रूप में तीसरी सफलता दिलाई.

इसके कुछ देर बाद ही बाबर आज़म भी 46 रन बनाकर केदार जाधव की गेंद पर वापस लौट गए. लेकिन अंत में मोहम्मद हफीज़ ने महज़ 23 गेंदों पर 43 रनों की आतिशी पारी खेल टीम के 300 रनों के पार पहुंचाया और भारत के सामने ये विशाल स्कोर खड़ा किया. पूरी पारी के दौरान भारतीय गेंदबाज़ पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाने में नाकामयाब दिखे.

aaa

भारतीय टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या के अलावा कोई भी गेंदबाज़ अपने रंग में नज़र नहीं आया. भुवनेश्वर कुमार ने अपने 10 ओवरों में स्पेल में 30 रन खर्चते हुए 1 विकेट चटकाया. इसके अलावा रविन्द्र जडेजा(8 ओवर में 67 रन) और आर अश्विन(10 ओवर में 70 रन) के रूप में दोनों स्पिनर्स खासे महंगे साबित हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget