एक्सप्लोरर

India vs Maldives: विवाद के चलते FWICE ने प्रोड्यूसर्स से की मालदीव को बॉयकॉट करने की अपील, दी इंडिया में ही शूटिंग करने की सलाह

Boycott Maldives: FWICE की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि विश्वस्तर पर सम्मानित पीएम मोदी को लेकर मालदीव के नेताओं ने जो अपमानजनक टिप्पणी की है, उसके विरोध में मालदीव का बॉयकॉट का फैसला लिया गया है.

India vs Maldives: भारत और मालदीव (Maldives) के बीच चल रहे तनाव के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने सभी फ़िल्मकारों/निर्माताओं से मालदीव में शूटिंग नहीं करने की अपील की है. साथ ही, मालदीव के बजाय भारत में मौजूद ऐसी ही दूसरी जगहों में शूटिंग करने की सलाह भी दी है.

FWICE ने 10 जनवरी को प्रेस रिलीज जारी कर लिखा कि विश्वस्तर पर सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर मालदीव के नेताओं ने जो अपमानजनक टिप्पणी की है, उसके विरोध में FWICE ने मालदीव का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है.

क्या है इस प्रेस रिलीज में?

प्रेस रिलीज में मालदीव के तीन मंत्रिया की ओर से अपमानजनक बयान के बारे में बताते हुए लिखा गया है, ''मालदीव के तीन मंत्रियों की ओर से अपमानजनक बयान पर भारत और मालदीव के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए, मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने वाले वर्कर्स, टेक्नीशियन और आर्टिस्ट्स का सबसे पुराना और सबसे बड़ा निकाय FWICE विश्वस्टर पर सम्मानित पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर मालदीव के मंत्रियों के गैर-जिम्मेदाराना और गलत टिप्पणी की निंदा करता है. राष्ट्र और इसकी व्यापक संस्कृति के साथ एकजुटता दिखाते हुए, FWICE ने फैसला किया है कि मालदीव और वहां के शूटिंग लोकेशन का बहिष्कार किया जाए. इसके बजाय, FWICE अपने मेंबर्स से अपील करता है कि भारत में ऐसी ही किसी दूसरी जगह पर शूटिंग करें और भारत में पर्यटन के विकास में योगदान दें.''

इसके अलावा, इस प्रेस रिलीज में आगे ये भी लिखा है कि भारत और दुनियाभर के सभी निर्माताओं को सलाह दी जाती है कि वो मालदीव में किसी भी तरह की शूटिंग या प्रोडक्शन एक्टिविटी करने की योजना न बनाएं. हम सभी अपने पीएम और राष्ट्र के प्रति समर्थन में खड़े हैं.

क्या है मालदीव विवाद?

पीएम मोदी ने लक्षद्वीप दौरे के दौरान वहां के टूरिजम को प्रमोट किया तो गूगल पर लक्षद्वीप को लेकर सर्च बढ़ गई.इसके बाद, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लक्षद्वीप की तस्वीरें शेयर करनी शुरू कर दीं और ये बात होने लगी कि जब हमारे ही देश में इतनी खूबसूरत जगह है तो छुट्टियां बिताने और कहीं जाने की क्या जरूरत है. 

इसके बाद मालदीव के मंत्रियों ने विरोध में टिप्पणी की. इसके बाद ये विवाद इतना बढ़ता चला गया कि मुइज्जू सरकार में मंत्री मरियम शिउना ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी जिसकी आलोचना के बाद उन्हें अपनी ट्वीट डिलीट करना पड़ा. इसके अलावा, मालदीव के दो और नेता मालशा शरीफ और महजूम माजिद ने भी पीएम मोदी ने लक्षद्वीप को लेकर जो तस्वीरें शेयर की थीं, उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. सीनेट के मेंबर जाहिर रमीज ने भी ऐसी ही अपमानजनक टिप्पणी की.

हालांकि, मुइज्जू सरकार की ओर से अपना पक्ष रखते हुए सोशल मीडिया पर लिखा गया कि जो भी टिप्पणियां भारत पर की गईं हैं वो मालदीव सरकार का रुख नहीं है. इसके बाद, खबरें ये भी आईं कि मुइज्जू सरकार ने मरियम समेत तीनों नेताओं को निलंबित कर दिया है.

और पढ़ें: Koffee With Karan Season 8: जीनत अमान और नीतू कपूर ने इन मामलों में बताया दीपिका पादुकोण को अपना फेवरेट, लिया अनुष्का शर्मा और सैफ-बेबो का भी नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेहतर है', भूमि पेडनेकर के बयान पर नेहा भसीन का तीखा रिएक्शन
'हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेहतर है', भूमि पेडनेकर के बयान पर नेहा भसीन का तीखा रिएक्शन
149 मिलियन व्यूज वाली अनुपम खेर की रील का आइडिया किसका था? प्रवीण डबास ने किया खुलासा
अनुपम खेर की वायरल रील का आइडिया किसका था? प्रवीण डबास ने खोला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
Dhamaal 4 BO: 150 करोड़ के बजट में बनी 'धमाल 4' ने 26 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट
150 करोड़ के बजट में बनी 'धमाल 4' ने 26 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget