एक्सप्लोरर

IIFA 2025: आईफा 2025 में कौन करेंगे परफॉर्म, कौन होंगे होस्ट, नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट सहित यहां जानें सबकुछ

IIFA 2025: आईफा 2025 का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस प्रेस्टिजियस अवॉर्ड फंक्शन में इस बार कई बड़े सितारे अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाएंगे.

IIFA 2025: इस साल, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड (आईफा) अपनी सिल्वर जुबली मनाएगा.  25वां आईफा पुरस्कार राजस्थान की पिंक सिटी यानी जयपुर में होगा. दो दिन के इवेंट में बी टाउन के तमाम सितारे मौजूद रहेंगे.आईफा अवार्ड्स 8 मार्च (डिजिटल अवार्ड्स) और 9 मार्च (मेन इवेंट) को होंगे. चलिए यहां जानते हैं इस प्रेस्टिजियस इवेंट में इस बार बॉलीवुड के कौन से बड़े सितारे परफॉर्म करेंगे और शो को होस्ट कौन करेगा. साथ ही ये भी जानते हैं कि इस बार आईफा 2025 में किसे किसे नॉमिनेशन मिला है?

आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स को होस्ट कौन करेंगे?
IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स को, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना होस्ट करेंगे. इस इवेंट में ओटीटी की बेस्ट फिल्म, सीरीज और डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म्स पर बेस्ट कंटेंट को अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. इस बार कुछ एडिशनल कैटेगिरीज में बेस्ट रियलिटी और नॉन स्क्रिप्टिड सीरीज, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री/डॉक्यू फिल्म, और बेस्ट म्यूजिक/साउंडट्रैक को शामिल किया गया है.

आईफा 2025 के मेन इवेंट्स के होस्ट कौन होंगे?
9 मार्च को होने वाले आईफा के मेन इवेंट के होस्ट कार्तिक आर्यन और करण जौहर होंगे. यह अवॉर्ड नाइट पर  बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट परफॉर्मेंस इन द लीडिंग रोल (मेल एंड फीमेल), बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए सपोर्टिंग रोल (मेल एंड फीमेल), बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए निगेटिव रोल, म्यूजिक डायरेक्टशन और प्लेबैक सिंगर (मेल एंड फीमेल) सहित कई कैटेगिरी में अवॉर्ड दिए जाएंगे.

IIFA अवार्ड्स 2025 में कौन-कौन से सितारे करेंगे परफॉर्म
IIFA अवार्ड्स 2025 में कई सुपरस्टार अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाएंगे. इनमें शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान और शाहिद कपूर सहित कई स्टार्स शामिल हैं. वहीं मीका सिंह और नोरा फतेही IIFA डिजिटल अवार्ड्स में परफॉर्म करेंगे.

बेस्ट पिक्चर-बेस्ट डायरेक्ट कैटेगिरी में किसे मिला नॉमिनेशन? 
IIFA अवार्ड्स 2025  के मेन इवेंट के लिए नॉमिनेशन लिस्ट में बेस्ट पिक्चर कैटेगिरी में लापता लेडीज, किल, आर्टिकल 370, स्त्री 2 - सरकटे का आतंक, शैतान और भूल भुलैया 3 शामिल हैं. वहीं बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगिरी में किरण राव (लापता लेडीज़), निखिल नागेश भट्ट (किल), अमर कौशिक (स्त्री 2 - सरकटे का आतंक), सिद्धार्थ आनंद (सेनानी), आदित्य सुहास झाम्बले (आर्टिकल 370), अनीस बज़्मी (भूल भुलैया 3) शामिल हैं.

बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का किसे मिला नॉमिनेशन? 
वहीं बेस्ट एक्टर (फीमेल) कैटेगिरी के नॉमिनेशन में नितांशी गोयल (लापता लेडीज़), आलिया भट्ट (जिगरा), यामी गौतम (आर्टिकल 370), कैटरीना कैफ (मेरी क्रिसमस), श्रद्धा कपूर (स्त्री 2 - सरकटे का आतंक) शामिल हैं. जबकि बेस्ट एक्टर (मेल) कैटेगिरी में स्पर्श श्रीवास्तव (लापता लेडीज़), राजकुमार राव (श्रीकांत), कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3), अभिषेक ए बच्चन (आई वांट टू टॉक) अजय देवगन (मैदान) के नाम शामिल हैं.

बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल में इन्हें मिला नॉमिनेशन
इनके अलावा बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिग रोल (फीमेल) कैटेगिरी में छाया कदम (लापता लेडीज़), विद्या बालन (भूल भुलैया 3), जानकी बोदीवाला (शैतान), प्रियामणि (आर्टिकल 370), ज्योतिका (श्रीकांत) का नॉमिनेशन मिला है. वहीं बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) कैटेगिरी में रवि किशन (लापता लेडीज), अभिषेक बनर्जी (स्त्री 2 - सरकटे का आतंक), फरदीन खान (खेल खेल में), राजपाल यादव (भूल भुलैया 3), मनोज पाहवा (जिगरा) को नॉमिनेशन हासिल हुआ है.

बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल कैटेगिरी में राघव जुयाल (किल), आर. माधवन (शैतान), गजराज राव (मैदान), विवेक गोम्बर (जिगरा) और अर्जुन कपूर (सिंघम अगेन) शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Oscars 2025 Live: बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर 'कॉन्क्लेव' ने जीता, अनोरा को मिला बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन शाम 6 बजे तक 85 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 6 बजे तक 85 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट
मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget