एक्सप्लोरर

फैसले का दिन: अगर ऐसा हुआ तो तुरंत जेल जाना पड़ेगा सलमान खान को!

नई दिल्ली: आज का दिन अभिनेता सलमान खान के लिए बेहद अहम है. आज 18 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले से जुड़े अवैध हथियार रखने के केस में जोधपुर की अदालत फैसला सुनाएगी. साल 1998 में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर अवैध शिकार का आरोप लगा था, इसमें सलमान खान के खिलाफ चार केस दर्ज हुए थे. एक केस कांकाणी में शिकार में अवैध हथियार के इस्तेमाल का भी था जिस पर आर्म्स एक्त के तहत केस चल रहा है और आज इसी पर फैसला आना है. ऐसे में तुरंत जेल जाना पड़ेगा सलमान को फैसले में अगर सलमान खान को अगर 3 साल से कम की सजा होती है तो उन्हें ऊपरी अदालत में अपील करने और जमानत हासिल करने का समय मिल जाएगा. लेकिन अगर सजा तीन साल से ज्यादा की होगी तो उन्हें तुरंत जेल जाना पड़ सकता है. क्या कहता है नियम? दरअसल 15 अक्टूबर 1998 को आर्म्स एक्ट की दो धाराओं 3 बटा 25 और 3 बटा 27 के तहत सलमान खान पर केस दर्ज हुआ. धारा 3 बटा 25 यानी वैध लाइसेंस के बिना हथियार रखना. इस धारा में ये हथियार अवैध माने जाते हैं. इसमें ज्यादा से ज्यादा तीन साल की सजा होती है. धारा 3 बटा 27 यानी अवैध तरीके से हथियार रखने के साथ उनका गलत इस्तेमाल करना. अगर इस धारा के तहत अपराध साबित होता है ज्यादा से ज्यादा सात साल की सजा का प्रावधान है. क्या है पूरा मामला? एक और दो अक्टूबर 1998 की रात जोधपुर के पास कांकाणी में दो काले हिरण के शिकार का आरोप सलमान खान पर लगा. आरोप है कि शिकार के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार एक पिस्टल और एक राइफल का लाइसेंस खत्म हो गया था और इन हथियारों के लाइसेंस का रिन्यूअल नहीं कराया गया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
Dhamaal 4 BO Worldwide: 'धमाल 4' क्या वर्ल्डवाइड अजय की 'रेड 2' को दे पाएगी मात, जानें- 26 दिनों का कलेक्शन
'धमाल 4' क्या वर्ल्डवाइड अजय की 'रेड 2' को दे पाएगी मात, जानें- 26 दिनों का कलेक्शन
1983 में ही सनी देओल ने मचा दिया था 'गदर', बजट से 300% ज्यादा कमाई कर 'बेताब' बनी थी ब्लॉकबस्टर
1983 में ही सनी ने मचा दिया था 'गदर', बजट से 350% कमाई कर 'बेताब' बनी थी ब्लॉकबस्टर
'रिटायरमेंट का कोई सवाल नहीं उठता...', बेटी सिपारा के लिए डांस करते दिखे अरबाज खान, पत्नी शूरा ने शेयर किया मजेदार वीडियो
बेटी सिपारा के लिए डांस करते दिखे अरबाज खान, बर्थडे पर पत्नी शूरा ने शेयर किया मजेदार वीडियो

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget