एक्सप्लोरर

Nepotism को लेकर Kritika Kamra ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'इंडस्ट्री में बाहरी लोगों के लिए कास्टिंग मुश्किल'

Kritika Kamra On Nepotism: हाल ही में हुश हुश वेब सीरीज में नजर आने वालीं एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने नेपोटिज्म को लेकर बड़ी कही है. कृतिका के अनुसार बाहरी लोगों के लिए कास्टिंग मुश्किल होती है.

Kritika Kamra On Nepotism In Industry: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक मशहूर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने काफी नाम कमाया है. एक्टर करण कुंद्रा के संग टीवी सीरियल्स 'कितनी मोहब्बत है' से आरोही के किरदार से हर किसी के दिल में जगह बनाने वालीं कृतिका अब बी टाउन का हिस्सा भी बन चुकी हैं. इस बीच कृतिका कामरा ने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है. कृतिका के मुताबिक नेपोटिज्म की वजह से बाहरी लोगों को कास्ट करने में काफी मुश्किलें होती हैं.

नेपोटिज्म पर बोलीं कृतिका कामरा

कृतिका कामरा हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज हुश हुश में नजर आईं हैं. बीते 25 अक्टूबर को कृतिका कामरा ने अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया है. इस बीच पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कृतिका कामरा ने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर खुलकर बातचीत की है. कृतिका कामरा ने कहा है कि- 'हर फील्ड की तरह इस फील्ड में भाई भतीजावाद और पक्षपात की धारा चलती है. हालांकि मैं खुद को नेपोटिज्म का पीड़ित नहीं मानती हूं, मुझे अपनी काबिलियत के हिसाब से मौके मिले हैं. लेकिन कई बार मुझे ऐसा लगता है कि जो किरदार मेरे हिस्से में आने थे वो कहीं और चले जाते हैं. इसके अवाला नेपोटिज्म के तहत निर्माता के दिल में सॉफ्ट कॉर्नर रहता है. ज्यादातर मैंने देखा है कि निर्माता ऐसे लोगों के पास जाते हैं, जिन्हें वह पहले से ही जानते हैं. जिसकी वजह से बाहरी लोगों के लिए कास्टिंग के लिए काफी दिक्कतें होती हैं. मुझे नहीं पता कि इसका सामना कैसे करना चाहिए. बस आपको इसका शिकार नहीं होना है.'

कृतिका कामरा ने अपने दम पर बनाई खास पहचान

कृतिका कामरा उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने अपने दम पर छोटे पर्दे से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक खास मुकाम हासिल किया है. साल 2018 में निर्माता और एक्टर जैकी भगनानी की फिल्म मित्रों से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं कृतिका सैफ अली खान और जूही चावला जैसे सुपरस्टारों के साथ काम कर चुकी हैं. अमेजन प्राइम वीडियो की तांडव और हुश हुश वेब सीरीज में कृतिका कामरा इन दोनों फिल्मी सितारों के साथ ओटीटी पर नजर आ चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- Thank God से पहले इन फिल्मों पर लग चुका है धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, PK से 'आदिपुरुष' तक ये फिल्में हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

300 करोड़ की महा-डील! भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स लेने की रेस में शामिल ये बड़े नाम
300 करोड़ की महा-डील! भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स लेने की रेस में शामिल ये बड़े नाम
एग फ्रीजिंग नहीं करवाना चाहतीं सुरभि चंदना, बोलीं- हार्मोनल इंबैलेंस को लेकर डर लगता है
एग फ्रीजिंग नहीं करवाना चाहतीं सुरभि चंदना, बोलीं- हार्मोनल इंबैलेंस को लेकर डर लगता है
फिल्म 'दिल चाहता है' की रिलीज को 25 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर की पोस्ट
फिल्म 'दिल चाहता है' की रिलीज को 25 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर की पोस्ट
Toxic Hindi Box Office: यश की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग तय, क्या 'KGF चैप्टर 2' का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे एक्टर?
हिंदी बेल्ट में यश की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनेगी 'टॉक्सिक', 'KGF चैप्टर 2' को दे पाएगी मात?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget