एक्सप्लोरर

मुझे किसी ने लांच नहीं किया, खुद की मेहनत से सबकुछ पाया: हुमा कुरैशी

नई दिल्ली: अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपने पांच साल के फिल्म करियर में अधिकतर मल्टीस्टारर फिल्में की हैं लेकिन उनका कहना है कि उन्हें इस बात का अफसोस नहीं हैं क्योंकि किसी ने भी उन्हें खास तरह से तैयार किए गए किरदार नहीं दिए और उन्होंने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में पहचान बनायी. 30 साल की अभिनेत्री ने 2012 में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और उसके बाद ‘लव शव ते चिकन खुराना’, ‘डी-डे’, ‘डेढ़ इश्किया’, ‘एक थी डायन’ और ‘बदलापुर’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. अभिनेत्री ने कहा, ‘‘सच में कोई योजना नहीं थी. ‘डेढ़ इश्किया’ तक मैंने हर फिल्म के लिए ऑडिशन दिए. और मैं यह बेहद गर्व के साथ कहती हूं क्योंकि मुझे लगता है कि यह मेरी मेहनत के कारण मुझे मिले. यह मेरे लिए तैयार नहीं किए गए थे, मेरे लिए योजना नहीं बनायी गयी थी. किसी ने भी मुझे लांच करने का फैसला नहीं किया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इसपर काम किया. मैं दिल्ली से हूं, मैंने थियेटर किया है और मैं इस तरह से आयी. इसलिए मैं इस बात को लेकर गर्व महसूस करती हूं कि मेरा करियर आगे की तरफ बढ़ा और मैं कम से कम नीचे की तरफ नहीं जा रही.’’ हुमा गुरिंदर चड्ढा की फिल्म ‘द वॉयसराय हाउस’ से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं और उन्होंने निर्देशक की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘‘मैं गुरिंदर के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं. यह एक खूबसूरत फिल्म है और गुरिंदर को चीजों को दिलचस्प ब्रिटिश-भारतीय तरीके से देखने के लिए जाना जाता हैं.’’ अभिनेत्री की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ इस हफ्ते रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. सुभाष के निर्देशन में बनी फिल्म में हुमा अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nana Patekar Death News Live: सीएम देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने किए नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
Live: सीएम देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने किए नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
CM देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के किए अंतिम दर्शन, कॉफिन भी उठाया
CM देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के किए अंतिम दर्शन, कॉफिन भी उठाया
Drishyam 3 Box Office Day 7 Live: 'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 7वें दिन 245 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 7वें दिन 245 करोड़ के हुई पार
दिलीप कुमार ने कहा था, नाना पाटेकर के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा ‘क्रांतिवीर’ का नाम
दिलीप कुमार ने कहा था, नाना पाटेकर के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा ‘क्रांतिवीर’ का नाम

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget