एक्सप्लोरर

'वॉर' फिल्म के लिए आर्कटिक में आइस-ब्रेकर शिप पर लड़े ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ

'वॉर' के मेकर्स ने खुलासा किया है कि इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स फिल्माए गए हैं जिनकी शूटिंग करने के लिए अनुमति मिलने में महीनों लगे.

बॉलीवुड एक्शन हीरो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने फिल्म 'वार' के लिए आर्कटिक सर्कल में बहुत बड़े कार्गो आइस-ब्रेकर शिप पर हैरतअंगेज एक्शन दृश्य फिल्माए हैं. निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा, "वार' को दर्शकों के लिए ऐसी फिल्म के रूप में तैयार किया गया है जो एक्शन के मामले में बड़ी और शानदार हो. हां, एक बड़े आइस-ब्रेकिंग शिप पर शूटिंग करने के लिए अनुमति मिलने में महीनों लगे और हमने ऋतिक और टाइगर के बीच जबरदस्त एक्शन दृश्य फिल्माया है. आशा करता हूं कि हमने जो फिल्माया है वह दर्शकों को पसंद आएगा."

'वार' की शूटिंग 7 विभिन्न देशों और दुनिया के 15 शहरों में की गई है. यशराज फिल्म्स निर्मित यह फिल्म 2 अक्टूबर को हिदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी.

इसके साथ ही आपको बता दें कि ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वानी कपूर स्टारर फिल्म 'वॉर' का पहला गाना रिलीज़ कर दिया गया है. गाने के बोल हैं 'के घुंघरू टूट गए'. गाने में ऋतिक रोशन और वानी कपूर नज़र आ रहे हैं. दोनों ही सितारे रोमांटिक अंदाज़ में एक दूसरे के साथ दिखाई दे रहे हैं.

इस गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने मिलकर गाया है. संगीत विशाल और शेखर ने दिया है, जबकि गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं. इस गाने में कोरियोग्राफी की ज़िम्मेदारी बॉस्को-सीज़र और तुषार कालिया ने निभाई है.

फ्रेश लोकेशन और ऋतिक और वानी कपूर का रोमांटिक अंदाज़ गाने को विज़ुअली आकर्षक बना रहा है. इसमें वानी कपूर काफी खूबसूरत अंदाज़ में नज़र आ रही हैं. बता दें कि ये गाना साल 1987 में आई फिल्म 'परम धरम' के गाने 'मोहे आये न जग से लाज मैं इतना ज़ोर से नाची आज के घुंघरू टूट गए' का रीक्रिएट वर्ज़न है.

नेटफ्लिक्स वेब सीरीज़ ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ को लेकर इमरान हाशमी ने कही ये बात, देखें इंटरव्यू
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग, 3 बड़े एक्शन सीन्स की तैयारी
सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग
Batwara 1947 Box Office: क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, विडियो वायरल
'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार
'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget