एक्सप्लोरर

Box Office: छठे दिन भी 6 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में कामयाब रही ऋतिक की Super 30

Super 30 box Office: ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई की रफ्तार अभी तक बरकरार रखने में कायम रही है. फिल्म ने छठे दिन भी अच्छी कमाई की है.

नई दिल्ली: ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'सुपर 30' की कमाई लगातार जारी है. फिल्म ने पहले वीकेंड पर जबरदस्त बिज़नेस किया था, हालांकि बाद में सोमवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन अब फिल्म ने रिलीज़ के छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस को पकड़ा हुआ है और अच्छी कमाई की है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को 6.16 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. इससे पहले रिलीज़ के दिन इसने 11.83 करोड़ रुपए, दूसरे दिन शनिवार को 18.19 करोड़ रुपए, तीसरे दिन रविवार को 20.74 करोड़ रुपए, चौथे दिन सोमवार को 6.92 करोड़ रुपए और पांचवें दिन मंगलवार को 6.39 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. पहले छह दिनों में ही ऋतिक की इस फिल्म ने 70.23 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.

इस हफ्ते हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म 'द लॉयन किंग' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. शाहरुख खान और आर्यन के वाइस ओवर की वजह से इस फिल्म की काफी चर्चा है. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि 'द लॉयन किंग' की वजह से सुपर 30 को नुकसान उठाना पड़ सकता है. जानकारी के लिए बता दें कि 'सुपर 30' आनंद कुमार की बायोपिक है.

इसमें आनंद की भूमिका ऋतिक रोशन हैं. फिल्म को बिहार सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है. पिछले दो दिनों से ऋतिक रोशन बिहार में ही हैं. आज बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मुलाकात कर इसे टैक्स फ्री करने के लिए धन्यवाद दिया. इधर, सुशील मोदी ने भी ऋतिक को बधाई दी. ऋतिक ने ट्विटर पर सुशील मोदी संग मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए ट्वीट किया, "सुशील जी, आपसे मिलकर मुझे बहुत प्रेरणा मिली. इस मुलाकात के लिए धन्यवाद."

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में फिल्म 3200 से 3300 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है. फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है. इसमें ऋतिक के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी अहम रोल में नज़र आई हैं.

EXCLUSIVE VIDEO: मीडिया विवाद से लेकर निर्देशक के चप्पल मारने तक, कंगना रनौत ने किए कई खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 6 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 6 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
कमजोर दिल वाले बिल्कुल न देखें, ये हैं एशिया की 7 सबसे खौफनाक हॉरर फिल्में
कमजोर दिल वाले बिल्कुल न देखें, ये हैं एशिया की 7 सबसे खौफनाक हॉरर फिल्में
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की 'अनटाइटल्ड' फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब देगी दस्तक?
कार्तिक-श्रीलीला की 'अनटाइटल्ड' फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब देगी दस्तक?
प्रभास ने 'फौजी' को-स्टार इमान्वी के बर्थडे पर भेजा घर का खाना, एक्ट्रेस ने कहा शुक्रिया
प्रभास ने 'फौजी' को-स्टार इमान्वी के बर्थडे पर भेजा घर का खाना, एक्ट्रेस ने कहा शुक्रिया

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget