एक्सप्लोरर

Coronavirus: ऋतिक रोशन, महेश बाबू, कपिल शर्मा समेत कई हस्तियों ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन, महेश बाबू और कपिल शर्मा समेत कई अन्य हस्तियां कोरोना वायरस से पैदा हुई संकट की घड़ी में मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं.

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन, महेश बाबू और कपिल शर्मा समेत कई अन्य हस्तियां कोरोना वायरस से पैदा हुई संकट की घड़ी में मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं. साउथ के सुपरस्टार रजीनकांत मदद करने वाले पहले अभिनेता हैं. उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए 50 लाख रुपये दिए.

पवन कल्याण, राम चरण समेत कई अन्य दक्षिण भारतीय फिल्मी हस्तियों ने भी आर्थिक मदद की घोषणा की है. बॉलीवुड में ऋतिक रोशन और हास्य कलाकार कपिल शर्मा भी राहत कार्य के लिए आगे आए हैं. 'वॉर' अभिनेता रोशन ने बीएमसी कर्मियों के लिए मास्क भी खरीदे हैं.

अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसी कठिन घड़ी में हमें समाज और उन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर वह काम करना चाहिए जो हम कर सकते हैं. मैंने एन-95 और एफएफपी3 मास्क बीएमसी कर्मियों और अन्य देखरेख करने वाले लोगों के लिए खरीदे हैं.’’

वहीं हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये की राशि देने की बात कही है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह समय उन लोगों के साथ खड़े होने का है जिन्हें हमारी जरूरत है. कोरोना के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख की सहयोग राशि प्रदान कर रहा हूं. सभी से आग्रह है कि घर पर रहिये, सलामत रहिये, जयहिंद."

वहीं, महेश बाबू ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की राशि दी है. कल्याण ने भी ट्वीट करके कहा है कि वह प्रधानमंत्री राहत कोष में भी एक करोड़ रुपये देंगे. वहीं राम चरण ने भी प्रधानमंत्री कार्यालय और तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश की सरकारों को 70 लाख रुपये देने की घोषणा की है.

इनके अलावा भी कई हस्तियां दिहाड़ी मजदूरों को मदद देने के लिए आगे आई हैं. इनमें करण जौहर, आयुष्मान खुराना, नीतेश तिवारी, तापसी पन्नू, सोनम कपूर, दीया मिर्जा आदि शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर
सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर
'चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए शुक्रिया...', संजय दत्त के बर्थडे पर तीनों बच्चों ने लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट
संजय दत्त के बर्थडे पर तीनों बच्चों ने पापा पर लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट
Box Office: मंगलवार को नहीं चमकी 'जना नायकन', लेकिन बनी थलपति विजय की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म
मंगलवार को नहीं चमकी 'जना नायकन', लेकिन बनी विजय की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म
Box Office: मंगलवार को 'जना नायकन' का हुआ बंटाधार, 'द ओडिसी', 'धमाल 4' ने मचाई धूम, जानें- कलेक्शन
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, जानें 'जना नायकन' से 'द ओडिसी' की कमाई

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget