एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन की 3000 करोड़ की संपत्ति का क़ानूनी वारिस कौन? बंटवारा कैसे होगा? बहू ऐश्वर्या राय को क्या मिलेगा

Amitabh Bachchan Property: अमिताभ बच्चन के पास करोड़ों की संपत्ति है. ऐसे में उनकी इस प्रॉपर्टी का वारिस कौन होगा और इसके कैसे बांटा जाएगा चलिए यहां जानते हैं.

अमिताभ बच्चन सदी के नायक हैं. उन्होंने अपने करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और अपने एंग्री यंग मैन के अंदाज से करोड़ों दिलों पर राज किया है. आज भी बिग बी फुल एक्टिव हैं और बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक पर छाए हुए हैं. इन सबके बीच अमिताभ बच्चन काफी किंग साइज लाइफ जीते हैं और उनके पास करोड़ों की संपत्ति है. चलिए यहां जानते हैं सुपरस्टार की इस प्रॉपर्टी का वारिस कौन होगा और वे इसका बंटवारा कैसे करेंगे?

अमिताभ बच्चन की कितनी है प्रॉपर्टी
बता दें कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मों और छोटे पर्दे पर आने वाले क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति से करोड़ों की प्रॉपर्टी बना ली है. लाइफस्टाइल एशिया एक रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन के पास 3 हजार 190 करोड़ की संपत्ति है. उनके पास कई आलीशान बंगले हैं जिनमें जलसा की कीमत 112 करोड़ है. वहीं जनक और वत्स जैसे बंगलों की कीमत भी करोड़ों में है. बिग बी के पास लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है इनमें बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, रोल्स रॉयस फैंटम, लेक्सस एलएक्स570 और ऑडी ए8एल शामिल हैं. वहीं बिग बी लगभग 260 करोड़ की कीमत के प्राइवेट जेट के भी मालिक हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

अमिताभ बच्चन की 3 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी का वारिस कौन?
अमिताभ बच्चन की 3 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी का कानूनी वारिस उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन हैं. वहीं बिग बी अपने बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन को एक समान प्यार करते हैं और उन्होंने एक बार कहा था कि उनकी प्रॉपर्टी का बंटवारा उनके दोनों बच्चों में बराबर होगा. एक्टर ने साल 2011 में रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में  कहा था, "जब मैं मर जाऊंगा  तो जो कुछ भी मेरे पास होगा, वह मेरी बेटी और बेटे में बराबर-बराबर बांट दिया जाएगा - इसमें कोई भेदभाव नहीं है,. जया और मैंने बहुत पहले ही यह तय कर लिया था. सब कहते हैं कि लड़की पराया धन है, वह अपने पति के घर जाती है, लेकिन मेरी नज़र में वह हमारी बेटी है, उसके भी वही अधिकार हैं जो अभिषेक के हैं. "

अमिताभ बच्चन ने बेटी को गिफ्ट किया था प्रतिक्षा
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने पिछले साल मुंबई स्थित अपना करोड़ों का बंगला प्रतिक्षा अपनी बेटी श्वेता बच्चन को बतौर गिफ्ट दिया था. इस बंगले की कीमत 50 करोड़ के आसपास बताई जाती है.

क्या प्रॉपर्टी में बहू ऐश्वर्या को भी मिलेगा हिस्सा
अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी में बहू ऐश्वर्या को कानूनी रूप से सीधा हिस्सा नहीं मिलेगा. लेकिन अभिषेक बच्चन की पत्नी और आराध्या की मां होने के नाते उनका प्रॉपर्टी से इनडायरेक्टली जुड़ाव रहेगा. 

बच्चन परिवार की कुल नेटवर्थ कितनी है?

  • अमिताभ बच्चन: 3,110 करोड़ रुपये (प्रतीक्षा को उपहार देने के बाद)
  • जया बच्चन: 1,083 करोड़ रुपये
  • ऐश्वर्या राय बच्चन: 828 करोड़ रुपये
  • अभिषेक बच्चन: 280 करोड़ रुपये
  • श्वेता बच्चन: 110 करोड़ रुपये (गिफ्ट किया गया प्रतिक्षा नहीं है इसमें शामिल)
  • अगस्त्य और नव्या नंदा: क्रमशः 1-2 करोड़ रुपये और 16 करोड़ रुपये

 

ये भी पढ़ें:-Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: 'बागी 4' की धमाकेदार शुरुआत, आते ही 'जाट'-'सितारे जमीन पर' का कर डाला शिकार, बना लिया ये बड़ा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget