एक्सप्लोरर

Housefull 5 Box Office Collection: 'हाउसफुल 5' पहले ही दिन बनाएगी ये 5 रिकॉर्ड, अक्षय कुमार के सामने 'छावा' भी खतरे में!

Housefull 5 Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' रिकॉर्ड्स के बुलडोजर लेकर पहले ही दिन एक नहीं कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है. यहां जानिए कौन से बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनेंगे.

Housefull 5 Box Office Collection: बस रिलीज ही होने वाली है इंडिया की अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5'. 2 दर्जन के करीब बड़े स्टार्स से सजी और अक्षय कुमार के कंधों पर टिकी ये फिल्म 6 जून को बड़े पर्दे पर आते ही कई रिकॉर्ड बनाने वाली है.

इन रिकॉर्ड्स के साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की ये फिल्म अभी सिनेमाहॉल में लगी सभी फिल्मों चाहे वो टॉम क्रूज की मिशन इंपॉसिबल हो या फिर अजय देवगन की रेड 2, सबकी छुट्टी भी करने वाली है. तो चलिए जानते हैं कि 'हाउसफुल 5' पहले दिन कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाएगी.

'हाउसफुल 5' के नाम होंगे ये 5 बड़े रिकॉर्ड

  1. 'हाउसफुल 5' इंडिया की पहली ऐसी फिल्म बनने वाली है जो दो अलग-अलग वर्जन के साथ रिलीज होगी. एक का नाम है 'हाउसफुल 5 A' और दूसरे का 'हाउसफुल 5 B'. 6 जून वो तारीख होने वाली है जब किसी एक फिल्म के दो अलग-अलग क्लाइमैक्स वाली फिल्म इंडियन थिएटर्स में पहली बार लगेगी.
  2. 6 जून वो तारीख भी होने वाली है जब इंंडिया में अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के बीच से पहली बार कोई ऐसी कॉमेडी फिल्म रिलीज होगी जिसका बजट अब तक बनी हर कॉमेडी फिल्म से ज्यादा होने वाला है. 375 करोड़ बजट वाली ये इंडिया का अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म है.
  3. 'हाउसफुल 5' अक्षय कुमार के करियर की पहली ऐसी फिल्म बनने वाली है जिसकी एडवांस बुकिंग से हुई कमाई सबसे ज्यादा है. अभी तक अपडेट किए गए सैक्निल्क डेटा के मुताबिक, ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म 6.21 करोड़ रुपये बटोर चुकी है. अभी ये डेटा और बढ़ सकता है. इसके पहले अक्षय कुमार की सूर्यवंशी पहले नंबर पर थी, जिसने एडवांस बुकिंग से कोईमोई के मुताबिक 5.35 करोड़ रुपये कमाए थे.
  4. पिंकविला के मुताबिक 'हाउसफुल 5' बॉक्स ऑफिस पर 27.50 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन कर सकती है और ऐसा करते ही फिल्म विक्की कौशल की छावा (33.10 करोड़) और सलमान खान की सिकंदर (27.50 करोड़) के बाद इस लिस्ट में शुमार हो जाएगी जिन्होंने 2025 में सबसे बड़ी ओपनिंग ली होगी. हालांकि, असली तस्वीर इससे भी अलग हो सकती है और ऐसा भी हो सकता है कि फिल्म इस लिस्ट में नंबर वन को भी मात दे दे.
  5. ये फिल्म अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर आ सकती है. और ऐसा 11 साल बाद होगा जब उनकी कोई फिल्म इतनी बड़ी ओपनिंग लेगी. इसके पहले साल 2014 में आई 'हैप्पी न्यू ईयर' ने 42.62 करोड़ रुपये का ओपनिंग डे कलेक्शन किया था.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

'हाउसफुल 5' के बारे में

तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी 2 घंटे 43 मिनट की ये फिल्म इस सीरीज का पांचवां पार्ट है. फिल्म का पहला पार्ट 15 साल पहले 2010 में आया था. फिल्म में अक्षय, अभिषेक और रितेश की तिकड़ी के अलावा नाना पाटेकर, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ समेत और भी कई एक्टर्स हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget