एक्सप्लोरर

'राज ठाकरे हों या कोई और, हिंसा फैलाने वालों को सजा मिलनी चाहिए,' भाषा विवाद पर बोले अन्नू कपूर

Annu Kapoor On Language Conflict : महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा को लेकर मामला और गर्म हो गया है. इसी बीच एक्टर अन्नू कपूर ने भाषा पर पॉलिटिक्स खेलने वालों को अपना मुंहतोड़ जवाब दिया है.

एक्टर अन्नू कपूर ने महाराष्ट्र राज्य में हिंदी और मराठी विवाद के मुद्दे पर बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है. चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए एक्टर अन्नू कपूर ने कहा कि - 'इस मामले में हिंसा निश्चित रूप से गलत और असंवैधानिक है और इसकी निंदा की जानी चाहिए. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई देश के किसी हिस्से में आजीविका के लिए बसता है, तो स्थानीय संस्कृति का सम्मान करना उसका कर्तव्य और जिम्मेदारी है, क्योंकि भाषा संस्कृति का आधार होती है.'

अन्नू कपूर ने कहा- भाषा हक है, किसी की जबरदस्ती नहीं..'

उन्होंने मीडिया से कहा, "देरी से मिला न्याय, न्याय से इनकार के समान है. मैं आपको बता दूं कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारा देश विविधताओं वाला देश है. धर्म, भाषा और समुदाय को एक नहीं किया जा सकता. मैं अक्सर कहता हूं कि हम भारतीय ध्वज के नीचे एक हो सकते हैं. कुछ लोग सफेद देखेंगे, कुछ लोग केसरिया, कुछ लोग हरा. लेकिन, आपको हमारे पूरे ध्वज पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि यही हमारा भविष्य है. लेकिन हमारी भाषाएं अलग-अलग हैं."

एक्टर अन्नू कपूर ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति न्यूयॉर्क, पेरिस, लंदन, मिलान जाता है, तो यह जरूरी है कि वह वहां की भाषा बोले.

भाषा का इस्तेमाल करने वाले राजनेताओं को हो सजा

उन्होंने कहा, "अगर आपको बोलना नहीं आता, तो उसके लिए थप्पड़ खाना पूरी तरह से गैरकानूनी है. इसलिए जिन लोगों ने भाषा के नाम पर हिंसा की है, चाहे वो राज ठाकरे हों, बाल ठाकरे हों या कोई और, जो कानून तोड़ने की कोशिश करते हैं, हिंसा का सहारा लेते हैं, संविधान के खिलाफ जाते हैं और गैरकानूनी काम करते हैं, उन्हें कानून के तहत पर सजा मिलनी चाहिए."

उन्होंने यह भी कहा कि यह एक राजनीतिक कदम है और इसमें शामिल लोग अपने उद्देश्य में सफल हो गए हैं, क्योंकि आज पूरा देश इस बारे में बात कर रहा है. वे यही चाहते थे. राजनेता खबरें चाहते हैं. वे चाहते हैं कि लोग उनके बारे में बात करें. और वे अकेले नहीं हैं. पूरे भारत और दुनिया भर के राजनेता यही चाहते हैं.

उन्होंने आगे कहा, "हिंसा गलत है, यह एक अपराध है. अपराधी को सजा देना कानून का काम है. न्याय में देरी न्याय से इनकार के समान है. और अगर न्याय से इनकार किया जाता है, तो न्याय अदालत में होता है."

भाषा विवाद को लेकर मिली थी अन्नू को जान से मारने की धमकी

इस दौरान उन्होंने याद किया कि पिछले साल मुंबई में उनकी एक फिल्म विवादों में घिर गई थी, उन्होंने कहा, "मुस्लिम समुदाय, उलेमाओं ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि वे अन्नू कपूर को मार देंगे. इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने मुझे सुरक्षा मुहैया कराई. जब मामला सुलझ गया, तो मैंने उनसे कहा कि मुझे अभी सुरक्षा नहीं चाहिए. लेकिन फिर मुझे बताया गया कि सुरक्षा हटाने के लिए आवेदन देना होगा."

हिंदी को तीसरी भाषा बनाने को लेकर महाराष्ट्र में हुआ था विवाद

आपको बता दें, इस साल अप्रैल में महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा बनाने के फैसले के बाद राज्य के बड़े शहरों में यह आंदोलन जोर पकड़ रहा था. इसी बीच महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही अपना निर्णय वापस ले लिया और शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने घोषणा की कि अब हिंदी वैकल्पिक विषय होगी तथा मराठी और अंग्रेजी प्राथमिकता वाली भाषाएं होंगी.

ताजा हंगामा मुंबई और पुणे में मराठी बोलने से इनकार करने वाले लोगों के खिलाफ मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही हिंसक कार्रवाई के मद्देनजर हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spirit से क्यों बाहर हुईं दीपिका पादुकोण? प्रोड्यूसर ने खोला 10% प्रॉफिट और कहानी लीक का कच्चा-चिट्ठा
फिल्म का 10% प्रॉफिट चाहती थीं दीपिका पादुकोण? प्रोड्यूसर ने बताई Spirit से विवाद की पूरी कहानी
Box Office: 'आवारापन 2' की थर्सडे भी रही धूम, साउथ फिल्म ने भी दिखाया जलवा, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' की थर्सडे को भी रही धूम, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget