एक्सप्लोरर

बर्थडे पर रानी मुखर्जी ने लिखा लेटर, बताया- मां बनने के बाद इसलिए कर रही हूं फिल्में

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में उन्होंने एक लेटर लिखा है जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में उन्होंने एक लेटर लिखा है जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. यूं तो सोशल मीडिया पर रानी मुखर्जी का कोई भी एकाउंट नहीं है ऐसे में उनका लेटर यश राज फिल्म्स के ट्विटर एकाउंट ने सोशल ट्वीट कर सभी के साथ साझा किया है. रानी ने इस लेटर में अपनी अब तक की लाइफ के बारे में बताया है. इसके साथ ही रानी ने इस लेटर में अपने बॉलीवुड सफर के बारे में भी खुलकर बातें की हैं.

इस लेटर की बात करें तो रानी ने लिखा है, ''40 की उम्र का होना काफी अच्छा अनुभव देता है. 22 साल लगातार काम करना भी काफी सुखद है. इन सालों में मिला प्यार और प्रोत्साहन भी बेहद अहम है. हमें ऐसे काम कम ही करने को मिलते हैं, जिनसे हम समाज में कुछ बदलाव ला सकें. मैं इस मामले में भाग्यशाली रही हूं कि मुझे ऐसा मौका मिला. सभी फिल्ममेकर्स का इसके लिए शुक्रिया.''

इसके साथ ही रानी ने लिखा, ''अपनी जिंदगी में काफी देर से इस बात का अहसास हुआ कि मेरा जन्म एक एक्ट्रेस बनने के लिए हुआ है. एक महिला के तौर पर ये सफर आसान नहीं रहा है. अभिनेत्रियों को हर दिन खुद को साबित करना होता है. महिलाओं का करियर काफी छोटा हो जाता है. शादीशुदा महिला के लिए ये और भी मुश्किल होता है. बॉक्स ऑफिस के लिए महिलाएं पैसा बटोरने वाली कमोडिटी नहीं होती हैं. महिलाप्रधान फिल्में काफी जोखिम भरी साबित होती हैं. एक शादीशुदा अभिनेत्री जो मां भी है, उसके सपने, लक्ष्य और उम्मीदें भेदभाव का शिकार हो जाती हैं. मैंने शादी के बाद और फिर मां बनने के बाद अपनी एक्टिंग को जारी रखके इस भेदभाव और सोच को तोड़ने की कोशिश की है. मैं वादा करती हूं कि मैं काम करना जारी रखूंगी.''

रानी मुखर्जी ने साल 2014 में इटली में एक निजी समारोह में फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से शादी की थी. अब उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम है आदिरा. फिल्मों की बात करें तो रानी मुखर्जी जल्द ही 'हिचकी' में नजर आने वाली हैं. इन दिनों रानी इस फिल्म के जबरदस्त प्रमोशन में बिजी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर ने की ये खास डिमांड, फैंस को किया 'इमोशनल ब्लैकमेल'
71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर ने की ये खास डिमांड, फैंस को किया 'इमोशनल ब्लैकमेल'
'टटिहरी' गाने पर हुए विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर बोले- 'मेरा ऐसा इरादा नहीं था'
'टटिहरी' गाने पर हुए विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर बोले- 'मेरा ऐसा इरादा नहीं था'
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! रिलीज से पहले ही 2 घंटे में 4 करोड़ की प्री-बुकिंग
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! रिलीज से पहले ही 2 घंटे में 4 करोड़ की प्री-बुकिंग

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget