एक्सप्लोरर

'वो स्मगलिंग या जुआ नहीं खेल रहा...', अक्षय कुमार को लेकर बोले परेश रावल, जानें वजह

Paresh Rawal On Akshay Kumar: अक्षय कुमार को लेकर अक्सर कहा जाता है कि वे ज्यादा फिल्में करते हैं जिसका असर उनकी फिल्मों की क्वालिटी पर होता है. इन सवालों का अब उनके दोस्त परेश रावल ने जवाब दिया है.

Paresh Rawal On Akshay Kumar: अक्षय कुमार हर साल 3 से 4 फिल्मों में नजर आते हैं. इस साल भी एक्टर की तीन-चार फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इनमें से एक 'स्काई फोर्स' रिलीज हो चुकी है, वहीं 'हाउसफुल 5', 'जॉली एलएलबी 3' और 'केसरी 2' शामिल हैं. कई बार सवाल किया जाता है कि अक्षय कुमार साल में इतनी फिल्में क्यों करते हैं. इस बारे में अक्षय के को-एक्टर परेश रावल ने खुलकर बात की है. 

सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में परेश रावल ने कहा- 'अगर वो इतनी सारी फिल्में करते हैं तो आपको क्या परेशानी है? लोग फिल्म बनाने के लिए उनके पास जाते हैं, है न? एक फिल्म मेकर के तौर पर, मैं किसी एक्टर को तभी साइन करूंगा जब मैं उस पैसे का हिसाब दे सकूं जो मैं इनवेस्ट कर रहा हूं. उसे बस काम करना पसंद है.'

'स्मगलिंग तो नहीं कर रहा, अवैध शराब तो...'
परेश रावल ने आगे कहा- 'वो (अक्षय कुमार) स्मगलिंग तो नहीं कर रहा, अवैध शराब तो नहीं बेच रहा, ड्रग्स नहीं बेच रहा या जुआ तो नहीं खेल रहा. वो बस जितना मुमकिन हो उतना काम करता है और सबसे अहम बात ये है कि उसकी फिल्में हजारों लोगों के लिए रोजगार का जरिया भी हैं. तो प्रॉब्लम कहां है?'

अक्षय कुमार और परेश रावल ने इन फिल्मों में किया साथ काम
बता दें कि परेश रावल ने अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में काम किया है. इनमें से कई फिल्में हिट और ब्लॉकबस्टर रही हैं. 'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया' और 'गरम मसाला', 'ओह माय गॉड', 'ऐतराज' और 'सरफिरा' जैसी फिल्मों में दोनों साथ नजर आए. अब परेश अक्षय कुमार के साथ 'हेरा-फेरी 3' में भी नजर आएंगे जिसमें एक बार फिर सुनील शेट्टी भी होंगे.

ये भी पढ़ें: Ideas Of India 2025: हेल्दी रहने के लिए 13 सालों से निकिता दत्ता ने नहीं खाई ये चीजें, कृष्णा श्रॉफ ने दिया फिटनेस मंत्र

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget