एक्सप्लोरर

जब हेमा मालिनी का हाथ मांगने मां संग उनके घर पहुंचे संजीव कुमार, एक्ट्रेस की मां ने रख दी ऐसी शर्त

संजीव कुमार और हेमा मालिनी एक दूसरे को काफी पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन संजीव कुमार के सामने हेमा की मां ने कुछ ऐसी शर्त रख दी थी, जिसके बाद इनके रिश्ते की डोर वहीं खत्म हो गई.

अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) को बॉलीवुड का ड्रीम गर्ल कहा जाता है. एक समय पर उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हुआ करते थे और हर कोई उन्हें अपना बनाने का ख्वाहिश रखता था. धर्मेंद्र तो उनकी जिंदगी में आ गए, लेकिन वह अकेले शख्स नहीं थे. उनसे पहले संजीव कुमार भी थे जो अभिनेत्री को अपनी ड्रीम गर्ल बनाना चाहते थे.

बेहतरीन फिल्मों के लिए मशहूर संजीव आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनसे जुड़े किस्से अब भी इंडस्ट्री में सुने और सुनाए जाते हैं. इन्हीं में से एक किस्सा था हेमा मालिनी से उनकी शादी से जुड़ा. कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन संजीव कुमार ने हेमा की मां से कुछ ऐसी बात कह दी थी जो उन्हें नागवार गुजरी और यह रिश्ता यहीं खत्मा हो गया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) के परिवार को एक ऐसी बहू की तलाश थी जो घर गृहस्थी में अपना पूरा ध्यान दे सके. हेमा मालिनी ने खुद इस बारे में एक इंटरव्यू में कहा था, उन्हें एक होमली वाइफ की तलाश थी. हेमा ने ये भी खुलासा किया था कि वह अभिनय पेशे की महिलाओं को नीची नजर से देखा करते थे. संजीव कुमार एक घर में रहने वाली महिला चाहते थे, जो कि अपने करियर का त्याग बलिदान दे सके और जो घर के काम कर सके.

खबरें ऐसी हैं कि, संजीव कुमार अपनी मां शांताबेन (Shantaben Jariwala) के साथ ढेर सारे मिठाई के डिब्बों को लेकर हेमा मालिनी के घर पहुंचे थे. वहीं एक्ट्रेस की मां भी उनसे मिलकर बहुत खुश थीं, लेकिन उन्होंने एक शर्त रख दी थी. हेमा की मां जया चक्रवर्ती (Jaya Chakravarti) का कहना था, 'मुझे खुशी है कि आप मेरी बेटी हेमा को अपनी बहू के तौर पर स्वीकार करने के लिए तैयार हैं लेकिन मेरी शर्त है कि वह शादी के बाद भी अपने करियर को यूं ही जारी रखेगी.'

यह भी पढ़ें - शहनाज गिल से एक शख्स ने खुलेआम कर दी चौंकाने वाली डिमांड, एक्ट्रेस बोलीं- तेरी ऐसी की तैसी!

शहनाज गिल से एक शख्स ने खुलेआम कर दी चौंकाने वाली डिमांड, एक्ट्रेस बोलीं- तेरी ऐसी की तैसी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
'जेलर 2' का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई
'जेलर 2' का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget