एक्सप्लोरर

इस सुपरस्टार की बड़ी फैन थीं हेमा मालिनी, फिर भी ठुकरा दिया था मैरिज प्रोपोजल, जानें वजह

Hema Malini Rejected Raaj Kumar: धर्मेंद्र से शादी करने से पहले उन्हें कई एक्टर्स ने शादी के लिए प्रपोज किया था. इस लिस्ट में जितेंद्र और संजीव कुमार के साथ-साथ सुपरस्टार राजकुमार का नाम भी शामिल है.

Hema Malini Rejected Raaj Kumar Proposal: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी कल (16 अक्टूबर) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी. एक्ट्रेस सिर्फ नाम से नहीं बल्कि हकीकत में कई सुपरस्टार्स की ड्रीम गर्ल रह चुकी हैं. धर्मेंद्र से शादी करने से पहले उन्हें कई एक्टर्स ने शादी के लिए प्रपोज किया था. इस लिस्ट में जितेंद्र और संजीव कुमार के साथ-साथ सुपरस्टार राजकुमार का नाम भी शामिल है. लेकिन हेमा ने तीनों को रिजेक्ट कर दिया और बाद में धर्मेंद्र के साथ शादी रचाई.

राजकुमार हेमा मालिनी की अदाओं के दीवाने थे. वहीं हेमा भी सुपरस्टार की बहुत बड़ी फैन थीं. उन्हें राजकुमार का यूनिक स्टाइल बहुत पसंद था. लेकिन जब राजकुमार ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया तो उन्होंने उसे ठुकरा दिया. क्या आप जानते हैं क्यों?

Movies N Memories on X: "Hema Malini and Raaj Kumar in Lal Patthar (1971) # hemamalini #raajkumar #70s #bollywoodflashback https://t.co/VLHIlbo8in" / X

राजकुमार ने 'लाल पत्थर' में दिलवाया था एक्ट्रेस को रोल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार को पहली नजर में ही हेमा मालिनी से प्यार हो गया था. ऐसे में उन्होंने फिल्म 'लाल पत्थर' के लिए मेकर्स को हेमा मालिनी का नाम सुझाया था. इस फिल्म के लिए पहले एक्ट्रेस वैजयंतीमाला को कास्ट किया गया था. लेकिन राजकुमार के कहने पर वैजयंतीमाला को 'लाल पत्थर' से रिप्लेस कर दिया गया और हेमा मालिनी फिल्म में आ गईं.

Lal Patthar – Red Chillies Entertainment

क्यों हेमा मालिनी ने ठुकराया राजकुमार का प्रपोजल?
फिल्म 'लाल पत्थर' रिलीज होने के बाद राजकुमार ने हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया. हेमा मालिनी ने बहुत पोलाइट होकर उनका प्रपोजल ठुकरा दिया. कहा जाता है कि एक्ट्रेस राजकुमार के लिए खुद को एक फैन की तरह ही पसंद करती थीं, ना कि हमसफर के तौर पर. हेमा मालिनी के रिजेक्शन से राजकुमार का दिल टूट गया.

राजकुमार ने एयर होस्टेस को बनाया हमसफर, हेमा ने की धर्मेंद्र शादी
राजकुमार ने बाद में जेनिफर पंडित नाम की एक एंगलो-इंडियन महिला से शादी रचाई. जेनिफर एक एयर होस्टेस थीं. वहीं 1980 में हेमा मालिनी ने भी बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को अपना हमसफर बना लिया. धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और ऐसे में वे एक्टर की दूसरी पत्नी बनीं.

ये भी पढ़ें: 'कंगुवा' बॉक्स ऑफिस पर करेगी ऐतिहासिक कमाई! प्रोड्यूसर ज्ञानवेल राजा बोले- '2000 करोड़ के कलेक्शन की उम्मीद है'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपिका पादुकोण की दिवाली में इस बार दोगुनी खुशियां, दोनों बेटियों संग मनाएंगी त्योहार
दीपिका पादुकोण की दिवाली में इस बार दोगुनी खुशियां, दोनों बेटियों संग मनाएंगी त्योहार
'ईठा' से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहीं श्रद्धा कपूर, इस दिन आएगा ट्रेलर
इस दिन रिलीज होगा 'ईठा' का ट्रेलर, बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएंगी श्रद्धा कपूर
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget