एक्सप्लोरर

न धर्मेंद्र, न जितेंद्र, न संजीव कुमार...इस सुपरस्टार को दामाद बनाना चाहती थीं हेमा मालिनी की मां, कोशिशों के बाद भी अधूरी रही इच्छा

Hema Malini Mother: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी को कई साल बीत चुके हैं. हेमा से शादी की लिस्ट में कई एक्टर्स का नाम शामिल हुए लेकिन उनकी मां जिस एक्टर को दामाद बनना चाहती थीं वो नहीं बन सके.

Hema Malini Mother Wish: बॉलीवुड के बेहतरीन कपल्स में कई सारे नाम शामिल हैं. जिनमें से एक धर्मेंद्र और हेमा मालिनी भी हैं जिन्होंने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. उनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर भी पसंद की गई और ऑफ कैमरा भी लोगों ने पसंद किया. ये जोड़ी बनना इतना आसान नहीं था लेकिन हेमा और धर्मेंद्र का इरादा पक्का था इसलिए आज भी दोनों साथ हैं. हेमा की मां तक को धर्मेंद्र पसंद नहीं थे वो एक दूसरे एक्टर को दामाद बनाना चाहती थीं.

80's के दौर में हेमा मालिनी के साथ कई एक्टर्स के अफेयर होने की बात सामने आई थी. खबर थी कि संजीव कुमार या जितेंद्र से हेमा मालिनी की शादी हो सकती है लेकिन साल 1980 में हर खबरों में विराम लगाकर धर्मेंद्र और हेमा ने शादी कर ली थी. लेकिन हेमा की मां हमेशा से एक दूसरे एक्टर को दामाद बनाने की इच्छा रखती थीं. 

हेमा मालिनी की मां किसे बनाना चाहती थीं दामाद?

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने पहली फिल्म तुम हसीन मैं जवान (1970) की थी. इसके करीब 10 सालों के बाद दोनों ने शादी कर ली. धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे उनके 4 बच्चे थे इसलिए हेमा के पैरेंट्स को वो बिल्कुल पसंद नहीं थे. वहीं बीच में बात जितेंद्र से हुई जो उनके पैरेंट्स को पसंद भी थे लेकिन धर्मेंद्र ने वो शादी नहीं होने दी. बाद में हेमा का नाम संजीव कुमार से भी जुड़ा लेकिन बच्चों के प्यार के आगे हेमा के माता-पिता को हार माननी पड़ी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुराने इंटरव्यू में हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती ने बताया था कि वो साउथ एक्टर गिरीश करनड को अपना दामाद बनाना चाहती थीं. गिरीश ने साउथ फिल्मों के अलावा कई हिंदी क्लासिक फिल्मों में भी काम किया है. गिलीश उस वक्त के काफी हैंडसम एक्टर हुआ करते थे और उन्होंने कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है. गिरिश करनड ने 'टाइगर जिंदा है', 'एक था टाइगर', 'उत्सव', स्वामी', 'निशांत', 'मंथन', 'भूमिका' और 'सुर संगम' जैसी फिल्में कीं.

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की फिल्में

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने साथ में 'शोले', 'सीता और गीता', 'ड्रीम गर्ल', 'अलीबाबा और 40 चोर', 'द बर्निंग ट्रेन', 'बगावत', 'पत्थर और पायल', 'सम्राट', 'राजा रानी', 'क्रोधी', 'शराफत', 'आस-पास' और भी कई फिल्मों में कैमियो भी किया. 1980 में दोनों ने शादी की और बाद में इनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हुईं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी उस समय मेकर्स की पहली पसंद हुआ करते थे. दोनों की साथ में लगभग सभी फिल्में हिट हुई थीं. धर्मेंद्र ने अपनी दोनो पत्नियों के बच्चों की अच्छे से परवरिश की. आज भी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र साथ हैं, हेमा फिल्मों से दूर अब राजनीति में कदम रख चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: कभी सड़कों पर बेचता था आर्टिफिशियल गहने, आज बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में है शामिल, करोड़ों में है नेटवर्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget