एक्सप्लोरर

हार्वे वाइनस्टीन बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार, करीब 80 महिलाओं ने लगाए थे यौन शोषण के आरोप

न्यू यॉर्क: बदनाम हॉलीवुड फिल्मकार हार्वे वाइनस्टीन को एक महिला से बलात्कार करने और एक अन्य को ओरल सेक्स के लिए बाध्य करने के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया गया है. महीनों पहले 80 से अधिक महिलाओं ने उन पर यौन दुराचार का आरोप लगाया था जिसके बाद वैश्विक ‘मी टू’ अभियान चल पड़ा था.

अमेरिकी फिल्मोद्योग में कभी काफी प्रभावशाली रहे 66 वर्षीय वाइनस्टीन आज सुबह मैनहट्टन के एक थाना में पहुंचे. वह कई पुलिसकर्मियों से घिरे थे. उन्होंने अपनी बांह के नीचे तीन पुस्तकें दबा रखी थीं. पत्रकार और अन्य लोग उनका नाम लेकर पुकार रहे थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बोला.

कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया कि थाने में जरुरी कार्रवाई हुई. उन्हें अब एक मामले में प्रथम और तृतीय डिग्री बलात्कार तथा दूसरे मामले में प्रथम डिग्री यौनाचार को लेकर अदालत में पेश किया जाएगा.

न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट है कि पहले से तय हो चुके जमानत पैकेज के तहत वाइनस्टाइन दस लाख डॉलर की जमानत राशि भरेंगे और निगरानी उपकरण पहनने पर राजी होंगे. उनकी आवाजाही सीमित रहेगी तथा उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा.

हॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों -- ग्यानेथ पाल्ट्रो, एंजलिना जॉली, सलमा हायेक, एश्ले जूड, उमा थरमन और एशिया आर्गेन समेत 80 से अधिक महिलाओं ने सार्वजनिक रुप से वाइनस्टीन पर बलात्कार समेत यौन दुराचार का आरोप लगाया. उनमें से कुछ आरोप दशकों पुराने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget