एक्सप्लोरर

बर्थडे स्पेशल: कभी चने बेचकर गुजारा करते थे धर्मेंद्र, ₹51 से शुरू किया था बॉलीवुड का सफर

हैप्पी बर्थडे धर्मेंद्र: मशहूर अदाकारा सुरैया के धर्मेद्र इतने दीवाने थे कि उनकी फिल्म 'दिल्लगी' (1949) को उन्होंने 40 बार देखा. वह मीलो पैदल चलकर सिनेमाघर जाते थे.

नई दिल्ली: धर्मेंद्र का नाम लेते ही बॉलीवुड पर राज करने वाले एक खूबसूरत, रोमांटिक नायक की तस्वीर जेहन में उभर आती है. टाइम्स पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत अभिनेताओं में शुमार किया. मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन उनकी खूबसूरती से प्रभावित होकर उन्हें ग्रीक देवता मानती हैं. अभिनेता दिलीप कुमार ने यहां तक कह दिया था कि वह अगले जन्म में धर्मेद्र जैसी शख्सियत बनना चाहते हैं. उन्हें 'ही मैन' भी कहा गया.

hema

धर्मेद्र की खूबसूरती और आकर्षक व्यक्त्वि का ही असर रहा है कि ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी उनकी पत्नी हैं. धर्मेद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है. उनका जन्म पंजाब के कपूरथला जिले में आठ दिसंबर, 1935 को हुआ था. वैसे असल में वह साहनेवाल गांव के रहने वाले हैं. वह पहलवानी के जबरदस्त शौकीन थे. धर्मेद्र अभिनेता सनी और बॉबी देओल के पिता हैं. धर्मेद्र 2004 से 2009 तक बीजेपी की तरफ से बीकानेर के सांसद रहे. लेकिन शोले में गब्बर सिंह जैसे दुर्दात डकैत को काबू करने वाले धर्मेद्र राजनीति के वीरू नहीं बन पाए. उन्हें राजनीति रास नहीं आई.

CVrxEd3WUAApVfx

मशहूर अदाकारा सुरैया के धर्मेद्र इतने दीवाने थे कि उनकी फिल्म 'दिल्लगी' (1949) को उन्होंने 40 बार देखा. वह मीलो पैदल चलकर सिनेमाघर जाते थे. उन्होंने सिर्फ हाईस्कूल तक ही पढ़ाई की थी. फिल्मों में आने से पहले धर्मेद्र रेलवे में क्लर्क थे. सवा सौ रुपये महीना उनकी तनख्वाह थी. 19 साल की उम्र में ही उनकी शादी प्रकाश कौर से हो गई. नई प्रतिभाओं की तलाश के लिए फिल्मफेयर की तरफ से आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में धर्मेद्र विजेता बन कर बाजी मार ले गए.

टैलेंट हंट जीतने के बाद भी धर्मेद्र के लिए फिल्मों की राह आसान नहीं हुई. उन्होंने कड़ा संघर्ष किया. कई बार वह चने खाकर बेंच पर सो जाते और कभी-कभी तो चना भी नसीब नहीं होता. वह अपने एक दोस्त के साथ जुहू में रहा करते थे. एक बार भूख से व्याकुल धर्मेद्र ने अपने दोस्त के मेज पर रखे ईसबगोल का पैकेट देखा तो उन्होंने पूरा ईसबगोल ही खा लिया. तबीयत खराब होने पर उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया. dharmendra

निर्माता-निर्देशक धर्मेद्र को पहलवानी में हाथ आजमाने का सलाह देकर अपने दफ्तर से उन्हें चलता कर देते. इसी दौरान आकर्षक धर्मेद्र अर्जुन हिंगोरानी को भा गए. उन्हें महज 51 रुपये देकर फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' (1960) में नायिका कुमकुम के साथ हीरो की भूमिका के लिए साइन कर लिया गया. यह फिल्म कुछ खास नहीं चली.

धर्मेद्र को फिल्म 'फूल और पत्थर' से पहचान मिली. यह उनके करियर की पहली हिट फिल्म थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी नजदीकियां मीना कुमारी के साथ बढ़ी और वह शायरी करने के शौकीन हो गए. हालांकि, मीना कुमारी के साथ उनका रिश्ता लंबा नहीं चला. धर्मेद्र ने 'ड्रीम गर्ल', 'शोले', और 'रजिया सुल्ताना' आदि फिल्मों में बेहद खूबसूरत अदाकारा हेमा मालिनी के साथ काम किया और इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा. हेमा के साथ रोमांस के लिए धर्मेद्र कई बार कैमरामैन को रिश्वत भी दिया करते थे. आखिरकर 1981 में अभिनेता ने इस्लाम धर्म अपनाकर दिलावर खान के नाम से हेमा संग शादी रचा ली. एशा देओल और आहना देओल दोनों की बेटियां हैं.

11

अपने करियर में धर्मेद्र ने 'सत्यकाम', 'बंदिनी', 'शोले', 'धर्मवीर', 'अनुपमा', 'जुगनू', और 'चुपके-चुपके' जैसी एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में कीं. धर्मेद्र ने पंजाबी फिल्मों 'पुत्त जट्टां दे', 'तेरी मेरी इक जिन्दर' आदि में भी काम किया है. 1991 में बतौर निर्माता धर्मेद्र की फिल्म 'घायल' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. अभिनेता को 1997 में फिल्मों में उल्लेखनीय योगदान के लिए फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 2012 में उन्हें पद्मभूषण से नवाजा गया. 2011 में फिल्म 'यमला पगला दीवाना' में धर्मेद्र अपने दोनें बेटों के साथ नजर आएं. उन्होंने तीन दशकों तक फिल्म उद्योग पर राज किया है. धर्मेद्र का जलवा आज भी बरकरार है.

उनके जन्मदिन पर हम उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं और चाहते हैं कि वह अपने फैंस का मनोरंजन करते रहें. जन्मदिन के अवसर पर बॉलीवुड के 'ही मैन' को ढेरों शुभकामनाएं.

यहां देखें धर्मेंद्र के कुछ सुपरहिट गाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: स्पाइडर मैन ने छुड़ाए सबके छक्के, 'जन नायकन' किया इतना कलेक्शन, 'धमाल 4' का शनिवार को ऐसा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: स्पाइडर मैन ने छुड़ाए सबके छक्के, 'जन नायकन' किया इतना कलेक्शन
'आप कमिटेड हो, किसी महिला को मत छेड़ो...', कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर साधा निशाना
कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर साधा निशाना, सबा आजाद का जिक्र कर कही ये बात
Saturday Box Office: 'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
Friendship Day 2026: दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget