एक्सप्लोरर

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले जैकी श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ. उन पर गोलीबारी की गई और वो चोटिल हो गए. इसी बीच अब जैकी श्रॉफ ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की.

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में रविवार 18 अक्तूबर जानलेवा हमला हुआ. उनकी कार पर दो शूटर्स ने अंधाधुंध फायरिंग की. एक्टर पर 3 बाइक सवार द्वारा हमला किया गया, जिसमें से दो ने फायरिंग की तो तीसरा बाइक चालू करके खड़ा था. इस घटना में एक्टर चोटिल हुए साथ ही उनके ड्राइवर को ज्यादा चोटें आई. वहीं, एक ऑटो चालक भी घायल हो गया.

टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना के बाद मुंबई में हड़कंप मच गया. सीएम से लेकर डिप्टी सीएम तक ने उनका हाल जाना. एकनाथ शिंदे देर रात उनके घर भी पहुंचे. ऐसे में अब घटना के एक दिन बाद ही जैकी श्रॉफ ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. इस मुलाकात की फोटोज भी सामने आई है.

सीएम से बोरीवली के कार्यक्रम में मिले

सामने आई जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ के पिता और एक्टर जैकी श्रॉफ ने मुख्यमंत्री से बोरीवली के कार्यक्रम में मुलाकात की है. जैकी श्रॉफ बप्पी लाहिरि मार्ग नामकरण प्रोग्राम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले. इस दौरान दोनों के बीच खास बॉन्ड देखने के लिए मिला. 

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी

आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर से फोन पर बात की थी. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया था कि आरोपी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने उनसे साथ खड़े रहने की बात भी कही थी. सीएम ने मुंबई के कमीश्नर को भी फोन किया था और उन्होंने पुलिस आयुक्त को तत्काल तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.


टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले जैकी श्रॉफ

देर रात घर पहुंचे थे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

टाइगर श्रॉफ पर हमले की खबर मिलते ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी जैकी श्रॉफ और टाइगर से पहले फोन पर बात की थी. फोन पर उन्होंने उनका हाल जाना था. उन्होंने एएनआई से बातचीत में बताया था, 'मैंने टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ से बात की है. मैंने टाइगर से कहा है कि वे चिंता न करें सरकार उनके साथ है, घबराने की कोई बात नहीं है. हम सभी मशहूर हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. अगर कोई किसी को डराने या धमकाने की कोशिश करता है, तो पुलिस और सरकार उसे बख्शेगी नहीं.'

वहीं, नानावटी हॉस्पिटल से जब देर रात टाइगर श्रॉफ को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया तो इसके बाद डिप्टी सीएम उनके घर भी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने उनका सामने से हाल लिया था. इस मुलाकात की फोटो भी सामने आई थी, जिसमें टाइगर के हाथ और सीने पर पट्टी दिखी थी.

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
अष्टमी पर नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीर
Photo: नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget