हंसल मेहता और अनुभव सिन्हा ने बॉलीवुड को कहा अलविदा, ट्वीट कर कही ये बात
अनुभव सिन्हा ने एक ट्वीट कर कहा, बस बहुत हुआ. मैं बॉलीवुड से इस्तीफा देता हूं. इसका जो भी मतलब होता हो. इतना ही नहीं अनुभव सिन्हा ने अपने ट्विटर हैंडल के नाम के साथ 'नॉट बॉलीवुड' भी जोड़ दिया.

फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा जो कि सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, ने हाल ही में एक और ट्वीट किया है. अनुभव सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने बॉलीवुड से रिजाइन कर दिया है. अनुभव सिन्हा ने एक ट्वीट कर कहा, बस बहुत हुआ. मैं बॉलीवुड से इस्तीफा देता हूं. इसका जो भी मतलब होता हो. इतना ही नहीं अनुभव सिन्हा ने अपने ट्विटर हैंडल के नाम के साथ 'नॉट बॉलीवुड' भी जोड़ दिया.
अनुभव सिन्हा के इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए सुधीर मिश्रा ने ट्वीट कर पूछा कि उनके हिसाब से बॉलीवुड क्या है? सुधीर मिश्रा ने ट्वीट किया, ''बॉलीवुड क्या है? मैं तो यहां सत्यजीत रे, राज कपूर, गुरू दत्त ऋत्विक घटक,बिमल रॉय, मृणाल सेन, ऋषिकेश मुखर्जी, के आसिफ, आनंद, जावेद अख्तर, तपन सिन्हा, गुलजार, शेखर कपूर, केतन मेहता, भारतन और अरविदंन आदि से प्रेरित सिनेमा का हिस्सा बनने आय़ा था. मैं हमेशा वहां था.''
चलो दो लोग BOLLYWOOD से बाहर। अपन हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में रह के फ़िल्में बनाएँगे। यह ले अपनी लकुटी कम्बरिया, बहुतही नाच नचायो। https://t.co/gimZWCIKgK
— Anubhav Sinha (Not Bollywood) (@anubhavsinha) July 21, 2020
इसके जवाब में अनुभव सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि चलो बॉलीवुड से बाहर और हिंदी फिल्में बनाते हैं. उन्होंने लिखा, ''चलो दो लोग बॉलीवुड से बाहर, अपन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रह के फिल्में बनाएंगे. यह ले अपनी लकुटी कम्बरिया, बहुतही नाच नचायो.''
अनुभव सिन्हा ने ही नहीं उनके साथ निर्देशक हंसल मेहता ने भी बॉलीवुड को छोड़ने का ऐलान किया है. हंसल मेहता ने एक ट्वीट में कहा, ''छोड़ दिया, ये कभी पहले स्थान पर था ही नहीं.''
छोड़ दिया... It never existed in the first place.
— Hansal Mehta (@mehtahansal) July 21, 2020
Source: IOCL

























