एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद चोर दरवाजों से पद्मावत की रिलीज को रोक रही गुजरात और हरियाणा सरकारें

सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने कहा कि राज्य में थियेटर मालिकों ने फिल्म को नहीं दिखाने का फैसला किया है.

नई दिल्ली/अहमदाबाद: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज़ के खिलाफ करणी सेना के साथ-साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार की अर्जियों को खारिज कर दिया है, लेकिन सुप्रीम के फैसले पर अमल करने के बजाए गुजरात और हरियाणा की राज्य सरकारें चोर दरवाज़ों से इस फिल्म की रिलीज़ में रुकावट को हवा दे रही हैं. सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने कहा कि राज्य में थियेटर मालिकों ने फिल्म को नहीं दिखाने का फैसला किया है.

पद्मावत विवाद: राजपूत महिलाएं नहीं करेंगी 'जौहर', अब इच्छामृत्यु की मांग

इसी तरह की बात हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी कही है. अनिल विज ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद एबीपी न्यूज़ से बातचीत में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की बात को दोहराते हुए कहा कि जनभावना का खयाल करते हुए अगर थियेटर मालिक फिल्म न दिखाते हैं तो अच्छा है और अगर दिखाते हैं तो सरकार सुरक्षा मुहैया कराएगी.

गुजरात और हरियाणा की सरकारों के वरिष्ठ मंत्रियों के बयान से साफ है कि राज्य सरकार सीधे फिल्म का विरोध नहीं कर रही है, लेकिन पिछले दरवाज़ों से इसपर रोक लगा रही है.

इस फिल्म पर रोक लगाने वाली याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज राजस्थान और मध्य प्रदेश दोनों सरकारों को फटकार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'आप कुछ संगठनों की धमकी और हिंसा का हवाला दे रहे हैं हम इस याचिका सुनवाई क्यों करें. एक संवैधानिक संस्था ने फिल्म की रिलीज के लिए हरी झंडी दी. कोर्ट ने आदेश दिया फिर भी आप पहले से अंदेशा जता रहे हैं. कानून-व्यवस्था बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी हैं.''

बता दें कि ये फिल्म पहले 1 दिसंबर 2017 को रिलीज होने वाली थी लेकिन देश भर के कई राज्यों में फिल्म का जबरदस्त विरोध किया गया. इसके बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को टाल दिया था और बाद में एलान किया था कि ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज की जाएगी. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget