एक्सप्लोरर

जीएसटी ने छीनी सिनेमाघरों की रौनक : सिद्धार्थ रॉय कपूर

8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा के बाद और 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से बॉलीवुड के व्यवयास पर क्या असर पड़ा है.

नई दिल्ली: 'फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 के मध्य में  जीएसटी लागू किए जाने के बाद से यह साबित हुआ है कि इससे फिल्म निर्माण की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है और सिनेमाघर जाने वाले दर्शकों की संख्या में भी कमी आ रही है.

उन्होंने यह बात एक ईमेल साक्षात्कार में बताई. जब सिद्धार्थ रॉय कपूर से पूछा गया कि 8 नवंबर, 2016  को नोटबंदी की घोषणा के बाद और 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से बॉलीवुड के व्यवयास पर क्या असर पड़ा है, तो उन्होंने कहा, "जहां तक जीएसटी की बात है, तो इसके बारे में अभी भी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन निश्चित रूप से फिल्म निर्माण की प्रक्रिया में आर्थिक तौर पर आने वाली कुल लागत के मद्देनजर नुकसान पहुंचा है, क्योंकि मूल्य श्रृंखला के विभिन्न चरणों में विभिन्न टैक्स दरों के कारण फिल्म की पूरी लागत वसूल नहीं हो पाती है."

उन्होंने कहा, "दूसरी बात यह है कि 100 रुपये से ज्यादा मूल्य के सिनेमा टिकटों पर 28 फीसदी टैक्स लगने के चलते दर्शकों के सिनेमाघर जाने की आदत में कमी आ आई है, इससे वास्तव में फिल्म निर्माण की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है." 100  रुपये से कम कीमत वाले टिकट पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है. सिद्धार्थ रॉय ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सरकार भारतीय सिनेमा के योगदान को समझेगी.  उन्होंने कहा कि 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट बंद होने से फिल्म उद्योग पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, क्योंकि एक दशक से ज्यादा समय से यह उद्योग नकदी लेनदेन से मुक्त है.

उन्होंने कहा कि जब नोटबंदी की घोषणा हुई, तो बॉक्स ऑफिस पर इसका अस्थायी प्रभाव देखने को मिला और जब दो महीने से भी कम समय के भीतर फिल्म 'दंगल' रिलीज हुई, तो यह उस समय कमाई करने के मामले में सबसे बड़ी हिंदी फिल्म साबित हुई.  रॉय कपूर फिल्म्स (आरकेएफ) के बैनर तले फिल्म बना रहे सिद्धार्थ बतौर निर्माता हिंदी में डब 'बाहुबली' को बदलाव का एक बड़ा वाहक मानते हैं. उनका मानना है कि फिल्म की सफलता शानदार कहानी और शानदार पटकथा पर निर्भर करती है, इसलिए बेहतरीन लेखन पर ध्यान देने की जरूरत है. सिद्धार्थ आरकेएफ के बैनर तले अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म के साथ ही नीतेश तिवारी की अगली फिल्म को लेकर उत्सुक हैं. तिवारी की यह फिल्म किताब 'हाउ आइ ब्रेव्ड अनु आंटी एंड को-फाउंडेड अ मिलियन डॉलर कंपनी' पर आधारित है. फिल्म निर्माण के अलावा ओरिजनल वीडियो कंटेंट के निर्माण के लिए आरकेएफ रिलायंस जियो के साथ साझेदारी के जरिए डिजिटल मीडिया में भी आगाज करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget