एक्सप्लोरर

दो ब्लॉकबस्टर के साथ इस एक्ट्रेस ने की थी शुरुआत, एक गलत फैसले ने बर्बाद कर दिया करियर, उसके बाद अब कर रही हैं ये

Actress Who Ruined Her Career: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपनी ही गलती की वजह से अपना करियर बर्बाद कर लिया. आइए आपको इस एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं.

Actress Who Ruined Her Career: कई सितारों ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी. टीवी में सफलता मिलने के बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख कर लिया और वहां भी हिट हो गए. इस लिस्ट में शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत और विद्या बालन का नाम शामिल है. इन सबके बारे में तो आप सब जानते हैं लेकिन एक और एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने टीवी के बाद फिल्मों में नाम कमाया लेकिन ये सक्सेस कुछ समय के लिए थी. उसके बाद उन्होंने खुद ही अपना करियर खराब कर लिया. आइए आपको इस एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं.

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उन्हें कई लोग संतोषी मां के नाम से भी जानते हैं. जी हां आप सही पहचान रहे हैं, ये एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह हैं. ग्रेसी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में टीवी से की थी. कई टीवी शो में काम करने के बाद ग्रेसी ने फिल्मों का रुख कर लिया.

इस फिल्म से मिला बड़ा ब्रेक
ग्रेसी ने जब फिल्मों में कदम रखा तो उन्होंने हु तू तू और हम आपके दिल में हैं जैसी फिल्मों में काम किया. उसके बाद उन्हें बड़ा ब्रेक आमिर खान की लगान से मिला. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई. ये साल 2001 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. उसके बाद ग्रेसी संजय दत्त के साथ मुन्नाभाई एमबीबीएस में नजर आईं. ये फिल्म भी हिट रही. ग्रेसी ने बैक टू बैक दो हिट फिल्में दीं.

एक फैसले ने बर्बाद किया करियर
दो फिल्मों की सक्सेस के बाद ग्रेसी का करियर गिरने लगा. उनकी सारी फिल्में फ्लॉप होने लगीं. जिसमें मुस्कान, शर्त, वजह और येही है जिंदगी है. ये सारी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं. इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर की सबसे बड़ी गलती की. उन्होंने केआरके की फिल्म देशद्रोही में काम किया. ये फिल्म बुरी तरह पिट गई और इसका असर ग्रेसी के करियर पर भी पड़ा. उसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन सब फ्लॉप रहीं.

अब क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
2015 में कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद ग्रेसी ने टीवी पर वापसी की. उन्होंने शो संतोषी माता किया. इस शो के बाद से ग्रेसी की अलग फैन फॉलोइंग बन गई है. कई लोग उन्हें संतोषी मां भी कहने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: Anant-Radhika Wedding Album: वरमाला से लेकर सिंदूर दान और विदाई तक, देखिए अनंत-राधिका की रॉयल वेडिंग एल्बम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' से 14 साल बाद इतिहास दोहरा पाएंगे इमरान हाशमी? ये है टॉप 5 सोलो हिट
'आवारापन 2' से 14 साल बाद इतिहास दोहरा पाएंगे इमरान हाशमी? ये है टॉप 5 सोलो हिट
सैफ-अमृता की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं थी बहन सोहा और सबा? सालों बाद बताई वजह
सैफ-अमृता की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं थी बहन सोहा और सबा? सालों बाद बताई वजह
'रामायण' के ट्रेलर ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, मिले 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज
'रामायण' के ट्रेलर ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, मिले 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? संजय लीला भंसाली की फिल्म पर बड़ा अपडेट
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? संजय लीला भंसाली की फिल्म पर बड़ा अपडेट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget