एक्सप्लोरर

Ashish Vidyarthi Birthday: 'खलनायक' आशीष विद्यार्थी के सरनेम का किस्सा है दिलचस्प, ऐसे बना पहचान

Ashish Vidyarthi Birthday: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खलनायक का रोल प्ले करने वाले आशीष विद्यार्थी अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. जानिए उनके बारे में अनसुनी बातें.

Ashish Vidyarthi Birthday: फिल्मी पर्दे के 'खलनायकों' का जिक्र हो और आशीष विद्यार्थी का नाम न आए तो ये अधूरा ही रहेगा. बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपने खास अंदाज और खलनायकी से ऑडियन्स के दिलों में डर और रिस्पेक्ट दोनों पैदा करने वाले एक्टर आशीष विद्यार्थी का 19 जून को 62वां जन्मदिन है. उनके सरनेम ‘विद्यार्थी’ का किस्सा भी दिलचस्प है.

बचपन से आर्टिस्ट माहौल में रहे हैं आशीष

300 से ज्यादा फिल्में और 11 भाषाओं में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाले आशीष न केवल एक शानदार कलाकार हैं, बल्कि एक मोटिवेशनल स्पीकर और फूड व्लॉगर भी हैं. क्या आप जानते हैं कि उनके सरनेम ‘विद्यार्थी’ की कहानी उतनी ही दिलचस्प है, जितने उनके किरदार?

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashish Vidyarthi (@ashishvidyarthi1)

आशीष विद्यार्थी का जन्म 19 जून, 1962 को केरल के कुन्नूर में हुआ था. उनके पिता गोविंद विद्यार्थी एक मलयाली थिएटर आर्टिस्ट थे, जबकि मां रीवा विद्यार्थी एक मशहूर कथक नृत्यांगना थीं, जिनकी जड़ें राजस्थान और पश्चिम बंगाल से जुड़ी थीं.

इस परिवार में आशीष का बचपन थिएटर और कला के बीच बीता. छोटी उम्र में ही वे दिल्ली आ गए, जहां उन्होंने पढ़ाई पूरी की. दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से इतिहास विषय में ऑनर्स की डिग्री हासिल करने के बाद आशीष ने भारतीय विद्या भवन के मेहता विद्यालय में एक्टिंग और ड्रामेटिक्स की ट्रेनिंग ली.

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में पढ़ाई के दौरान उन्होंने थिएटर में अपनी प्रतिभा को निखारा, जिसने उनके अभिनय करियर की नींव रखी.

तो इस तरह मिला आशीष को 'विद्यार्थी' सरनेम

आशीष का सरनेम ‘विद्यार्थी’ उनके पिता गोविंद ने स्वतंत्रता सेनानी और साहित्यकार गणेश शंकर विद्यार्थी के सम्मान में अपनाया था. दरअसल, गोविंद युवावस्था में गणेश शंकर विद्यार्थी के किरदार को थिएटर में निभाया करते थे. इस किरदार ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने अपने नाम के साथ ‘विद्यार्थी’ जोड़ लिया. बाद में यह सरनेम न केवल उनके बेटे आशीष के साथ जुड़ गया बल्कि उनकी पहचान भी बन गया.

पिता से मिले सरनेम के साथ ही आशीष ने अभिनय की इस विरासत को भी बखूबी संभाला और इसे गौरवमयी बनाया.

आशीष ने कई भाषा की फिल्मों में किया है काम 

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खलनायकी से एक अलग पहचान बनाने वाले आशीष ने अपने करियर की शुरुआत 1986 में कन्नड़ फिल्म ‘आनंद’ से की. वहीं, बॉलीवुड में उनकी पहली रिलीज फिल्म ‘द्रोहकाल’ थी, जो 1994 में रिलीज हुई थी. फिल्म में शानदार अभिनय के दम पर वह न केवल दर्शकों की पसंद बने बल्कि उनके किरदार ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिलाया.

इसके बाद वह ‘1942: अ लव स्टोरी’, ‘बाजी’, ‘नाजायज’, ‘बिच्छू’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘कहो ना प्यार है’ और ‘जोड़ी नंबर 1’ जैसी फिल्मों का हिस्सा बने.

आशीष ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, मराठी, ओड़िया और अंग्रेजी समेत 11 भाषाओं में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्हें फिल्म ‘इस रात की सुबह नहीं’ के लिए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड भी मिला. साउथ सिनेमा में ‘एके-47’, ‘वंदे मातरम’ और ‘नंदी’ जैसी फिल्मों में उनके किरदारों ने भी खूब वाहवाही बटोरी. आशीष की खासियत है कि वे हर किरदार में जान डाल देते हैं.

उनकी हालिया फिल्म ‘गुडबाय’ है, जो 2022 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ उनकी भूमिका को सराहा गया. इसके अलावा, टीवी शो ‘हम पंछी एक चाल के’ में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी.

दमदार एक्टर होने के साथ फूड व्लॉगर भी हैं आशिष

आशीष केवल खलनायक की छवि तक सीमित नहीं हैं. वह मोटिवेशनल स्पीकर और फूड व्लॉगर भी हैं. पिछले कुछ सालों से आशीष सोशल मीडिया पर अपने फूड व्लॉगिंग अंदाज से भी चर्चा में हैं. वह देश-विदेश की गलियों में चाय की टपरी से लेकर स्थानीय व्यंजनों तक का स्वाद चखते हैं और अपने अनुभव फैंस के साथ शेयर करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Sunday Box Office Collection: संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
जापान में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई डिजास्टर
जापान में फ्लॉप हुई 'धुरंधर', 3000 करोड़ कमाने वाली फिल्म का बुरा हाल
Dhamaal 4 BO Day 3:अजय देवगन की 'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget