एक्सप्लोरर

CBFC में एक जैसी विचारधारा वाले लोगों को देखकर खुश हूं : विद्या बालन

हाल ही में मशहूर गीतकार प्रसून जोशी ने सीबीएफसी अध्यक्ष के तौर पर पहलाज निहलानी की जगह ली थी.

मुंबई: अभिनेत्री विद्या बालन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की नव नियुक्त सदस्यों में से एक हैं और वह इस बात से खुश हैं कि बोर्ड में ‘‘समान विचारधारा’’ वाले लोग हैं.

हाल ही में मशहूर गीतकार प्रसून जोशी ने सीबीएफसी अध्यक्ष के तौर पर पहलाज निहलानी की जगह ली थी.

सरकार ने बोर्ड का पुनर्गठन भी किया जिसमें फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री, नरेंद्र कोहली, वानी त्रिपाठी टिक्कू, गौतमी तडिमल्ला जैसे नए सदस्यों को भी शामिल किया गया.

सीबीएफसी का हिस्सा बनने के अपने फैसले के बारे में पूछे जाने पर विद्या ने कहा, ‘‘मैंने सोचा कि अगर मैंने इसे हां नहीं कहा तो मुझे सीबीएफसी द्वारा लिए गए किसी भी फैसले की आलोचना करने का अधिकार नहीं होगा. मुझे लगा कि मैं इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हूं.’’ उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहती कि हमारा रूख क्या होगा या हमारे फैसले किस पर आधारित होंगे. लेकिन हाल ही में हमने एक बैठक की और मुझे अच्छा लगा कि बोर्ड में सभी समान विचारधारा वाले लोग हैं.’’ अभिनेत्री गत शाम नए चैनल एंडप्राइव एचडी के लॉन्च के मौके पर बोल रही थीं.

कार्यक्रम में अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा, फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज और प्रोड्यूसर मनीष मुंद्रा भी मौजूद रहे.

भारद्वाज ने कहा कि जोशी उनके अच्छे मित्र हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि वे सीबीएफसी प्रमुख के तौर पर अपने नजरिए में ‘‘काव्यात्मकता’’ को बनाए रखेंगे.

विद्या नई जिम्मेदारी को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और साथ ही वह अपनी अगली फिल्म ‘‘तुम्हारी सुलु’’ को लेकर भी उत्साहित हैं.

‘‘बेगम जान’’ की अभिनेत्री का कहना है कि आज फिल्मों में बदलाव आया है. अब फिल्मों का ज्यादा ध्यान ऐतिहासिक कहानियों की तरफ है.

सलमान खान की ‘‘ट्यूबलाइट’’ और शाहरुख खान की ‘‘जब हैरी मेट सेजल’’ जैसी बड़ी फिल्में इस साल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकीं लेकिन विद्या ने कहा कि एक अच्छी फिल्म सफल होगी चाहे उसमें कोई भी स्टार हो.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसी खास फिल्म के बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहती लेकिन अगर फिल्म अच्छी है तो यह मायने नहीं रखता कि उसमें बड़े सितारे हैं या नहीं. मैंने ‘शुभ मंगल सावधान’ देखी और मुझे बहुत मजा आया.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget