एक्सप्लोरर

Ghoomer First Look: फिल्म 'घूमर' का फर्स्ट लुक जारी, सैयामी खेर के साथ रोमांस करते दिखेंगे अभिषेक बच्चन

Abhishek Bachchan Saiyami Kher Upcoming Film: अभिषेक बच्‍चन और सयामी खेर दर्शकों को एक इंटेंस जर्नी पर ले जाने के लिए तैयार हैं. ‘घूमर’ में क्रिकेट और एक कोच की कहानी है.

R Balki next titled Ghoomer First Look: अभिषेक बच्‍चन (Abhishek Bachchan) की फिल्‍में चलें न चलें, मगर उन्‍होंने अपनी एक्टिंग का दमखम दिखा दिया है. वह एक वर्सेटाइल एक्‍टर हैं, जो हर तरह के किरदार में खुद को ढालने के लिए तैयार रहते हैं. इस वक्‍त उनकी अपकमिंग फिल्‍म ‘घूमर’ (Ghoomer) की चर्चा हो रही है, जिसका फर्स्‍ट लुक (Ghoomer First Look) सामने आया है इस फिल्‍म में अभिषेक के अपोजिट सयामी खेर (Saiyami Kher) नजर आएंगी. 

अभिषेक और सयामी दर्शकों को एक इंटेंस जर्नी पर ले जाने के लिए तैयार हैं. उनकी अपकमिंग फिल्‍म ‘घूमर’ के डायरेक्‍टर आर बाल्कि (R Balki) हैं. उनकी फिल्‍मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है. फिलहाल फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक सामने आया है और यह निश्चित रूप से आपको पसंद आएगा. ‘घूमर’ में क्रिकेट और एक कोच की कहानी है. फिल्‍म में अभिषेक,  सयामी के कोच की भूमिका निभा रहे हैं. फर्स्‍ट लुक में दोनों एक्‍टर्स को बेहद इंटेंस मोमेंट में देखा जा सकता है. 

फर्स्‍ट लुक में दिखा एक्‍टर्स के बीच का बॉन्‍ड 

सोशल मीडिया पर ‘घूमर’ का फर्स्‍ट लुक शेयर करते हुए मेकर्स ने अभिषेक और सयामी के बीच के बॉन्‍ड को दिखाया है. सयामी ने भी ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए एक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्‍होंने फिल्‍म के बारे में और इसकी जर्नी के बारे में बताया है. 

अमिताभ बच्‍चन भी होंगे अहम भूमिका

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो फिल्‍म ‘घूमर’ में अभिषेक के साथ उनके सुपरस्‍टार फादर अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) भी नजर आएंगे. आर बाल्कि के साथ उन्‍होंने ‘पा’ जैसी कई शानदार फिल्‍में की हैं. बताया जा रहा है कि फिल्‍म में अमिताभ एक कमेंटेटर की भूमिका में नजर आ सकते हैं. सूत्र के मुताबिक, अमिताभ फिल्‍म के लास्‍ट शेड्यूल का हिस्‍सा होंगे. 

अभिषेक (Abhishek Bachchan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इससे पहले ‘दसवी फेल’ में यामी गौतम और निम्रत कौर के साथ नजर आए थे. यह OTT प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. इसको लेकर उनके काम की खूब सराहना हुई थी. इसके अलावा अभिषेक ‘ब्रिद: इनटू द शैडोज’ के नए सीजन के साथ भी वापसी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं टीवी की ये खूबसूरत एक्‍ट्रेस? सुपरहॉट लगेगी जोड़ी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget