एक्सप्लोरर

Gadar 2 Vs OMG 2 BO Collection Day 26: चौथे मंगलवार 'गदर 2' की कमाई को लगा बड़ा झटका, OMG 2 का अब बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म, जानें 26वें दिन का कलेक्शन

Gadar 2 Vs OMG 2:चौथे हफ्ते में आते ही ‘गदर 2’ की कमाई हर दिन घट रही है. वहीं ओएमजी 2 का तो बाॉक्स ऑफिस पर अब गेम ओवर हो चुका है. ये फिल्म अब लाखों में कमाई कर रही है.

Gadar 2 Vs OMG 2 BO Collection Day 26: सनी देओल की पीरियड एक्शन ड्रामा  ‘गदर 2’  और अक्षय कुमार की कॉमेडी-ड्रामा ‘ओएमजी 2’ को बड़े पर्दे पर आए लगभग चार हफ्ते हो गए हैं. इस दौरान, दोनों सीक्वेल ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की है. जहां अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म ‘गदर 2’ 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर इतिहास रच चुकी है. वहीं अमित राय की फिल्म ‘ओएमजी 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाकर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. हालांकि चौथे हफ्ते में दोनों ही फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई है. चलिए यहां जानते हैं ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ ने रिलीज के 26वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

गदर 2’ ने रिलीज के 26वें दिन कितनी कमाई की है?
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर 2’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. फिल्म ने इस दौरान कई माइल स्टोन पार किए और अब ये 500 करोड़ के कल्ब में भी शामिल हो गई है. इसी के साथ ‘गदर 2’ शाहरुख खान की 'पठान' के ऑल टाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को ब्रेक करने की ओर बढ़ रही है. हालांकि रिलीज के चौथे हफ्ते के वीकडेज में फिल्म की कमाई भी कम हो रही है. जहां चौथे रविवार को फिल्म ने 7.8 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं चौथे सोमवार को फिल्म की कमाई 67.95 फीसदी गिर गई और 25वें दिन ये सिर्फ 2.5 करोड़ ही बटोर पाई. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 26वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ ने रिलीज के 26वें 2.6 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘गदर 2’ की 26 दिनों की कुल कमाई अब 506. 27 करोड़ रुपये हो गई है.

‘ओएमजी 2’ ने रिलीज के 26वें दिन कितनी कमाई की है?
‘ओएमजी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही गदर 2 के तूफान का डटकर सामना किया है. इस बीत आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' भी रिलीज हुई लेकिन ‘ओएमजी 2’ ने टिकट विंडो पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. हालांकि इस बीच ‘ओएमजी 2’ की कमाई में काफी उतार-चढ़ाव फभी आया लेकिन इसने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. वहीं चौथे हफ्ते में अब ‘ओएमजी 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दम निकल रहा है. कलेक्शन की बात करें तो चौथे रविवार फिल्म ने 2.2 करोड़ कमाए थे. वहीं चौथे सोमवार को फिल्म की कमाई में 65.91 फीसदी की गिरावट आई और इसने महज 0.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 26वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओएमजी 2’ ने रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंहगलवार को 0.80 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘ओएमजी 2’ की 26 दिनों की कुल कमाई अब 148.27 करोड़ रुपये हो गई है.

'जवान' के तूफान के आगे 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' का क्या होगा हाल? 

गदर 2 और ओएमजी 2 पिछले चार हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है वहीं 7 सितंबर को यानी कल सिनेमाघरों में शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान रिलीज होने वाली है. किंग खान की फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर इसके पहले दिन ही सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाने की पूरी उम्मीद है. ऐसे में क्या 'गदर 2' शाहरुख की 'पठान' के लाइफटाइम कलेक्शन 543.05 करोड़ को पार कर पाएगी और क्या 'ओएमजी 2' 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी ये देखने वाली बात होगी. 

ये भी पढ़ें: Dream Girl 2 Box Office Collection Day 12: घटती कमाई के बावजूद ‘ड्रीम गर्ल 2’ अब 100 करोड़ से चंद कदम दूर, जानिए- फिल्म के 12वें दिन का कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही धुरंधर 2 ने कर ली करोड़ों की कमाई, इन फिल्मों के रिकॉर्ड़ तोड़ने पर नजर
धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग: रिलीज से पहले ही धुरंधर 2 ने कर ली करोड़ों की कमाई, इन फिल्मों के रिकॉर्ड़ तोड़ने पर नजर
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर ने की ये खास डिमांड, फैंस को किया 'इमोशनल ब्लैकमेल'
71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर ने की ये खास डिमांड, फैंस को किया 'इमोशनल ब्लैकमेल'

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
IND VS NZ FINAL: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
जीवन की हर चुनौती में चमकती हैं नारी शक्ति, इस महिला दिवस पर भेजें ये प्यार भरे संदेश और कोट्स
जीवन की हर चुनौती में चमकती हैं नारी शक्ति, इस महिला दिवस पर भेजें ये प्यार भरे संदेश और कोट्स
China Tuition Ban: इस देश में प्राइवेट ट्यूशन पर है प्रतिबंध, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस देश में प्राइवेट ट्यूशन पर है प्रतिबंध, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Embed widget