एक्सप्लोरर

ओपनिंग वीकेंड की कमाई में 'फुकरे रिटर्न्स' ने आमिर खान, विद्या की फिल्म को भी पछाड़ा, जानें कलेक्शन

मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं.

नई दिल्ली: बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' ने अपने ओपनिंग वीकेंड की कमाई से मार्केट विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है. ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई है और तीन दिनों में 32 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.

मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. इस फिल्म ने पहले दिन 8.10 करोड़, दूसरे दिन  11.30 करोड़ और तीसरे दिन 12.80 करोड़ की कमाई की. इस तरह कुल मिलाकर ये फिल्म ₹ 32.20 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

taran

बता दें कि ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई फिल्म फुकरे का सीक्वल है जिसमें  ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, अली फज़ल, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और मकरंद देशपांडे मुख्य भूमिका में हैं. फुकरे की लाइफटाइम कमाई ₹ 36.50 करोड़ है. अब ऐसा माना जा रहा है कि चौथे दिन यानि सोमवार  की कमाई के साथ ये फिल्म 'फुकरे' की लाइफटाइम कमाई से आगे निकल जाएगी.

इस तरह इस फिल्म ने इस साल रिलीज हुई कई बड़े स्टार्स की फिल्मों को तीन दिन की कमाई के मामले में पछाड़ दिया है. इससे पहले टाइगर श्रॉफ की 'मुन्ना माइकल' ने 21.67 करोड़, अर्जुन-अनिल कपूर की 'मुबारकां' ने 22.91 करोड़, कंगना की 'सिमरन' ने 15 करोड़, आमिर-जायरा की 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने 31.10 करोड़ और विद्या बालन की 'तुम्हारी सुलु' ने तीन दिनों में 12.87 की कमाई की थी. कोई बड़ा स्टार ना होते हुए भी 'फुकरे रिटर्न्स' इन सभी फिल्मों से आगे निकल गई है.

छोटे बजट में बनी ये फिल्म अब कमाई करने वाली बड़ी फिल्मों जैसे 'हाउसफुल', 'धमाल', 'गोलमाल' और 'जुड़वा' जैसी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.  इसे मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को एबीपी न्यूज़ ने पांच में से तीन स्टार दिया है. एबीपी न्यूज़ ने अपने रिव्यू में लिखा है, ''ये फिल्म फनी है, साफ सुथरी है और इंटरटेनिंग है जिसे आप परिवार के साथ देख सकते हैं.'' पढ़ें रिव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान ने पाक एक्ट्रेस कुब्रा खान का बर्थडे किया सेलिब्रेट, शर्मिला टैगोर ने खिलाया मीठा
सारा अली खान ने पाक एक्ट्रेस कुब्रा खान का बर्थडे किया सेलिब्रेट, शर्मिला टैगोर ने खिलाया मीठा
अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की जोड़ी ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, 596% का मुनाफा, ब्लॉकबस्टर निकली फिल्म
अक्षय-सुनील की जोड़ी ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, 596% का मुनाफा, ब्लॉकबस्टर निकली फिल्म
Deool Band 2 BO Day 32: 'देऊळ बंद 2' ने 32वें दिन उड़ाए गर्दे, 2025 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म से किया 152 परसेंट ज्यादा कलेक्शन
'देऊळ बंद 2' ने 32वें दिन उड़ाए गर्दे, 2025 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म से किया 152 परसेंट ज्यादा कलेक्शन
Cocktail 2 Box Office Collection Day 4 Live: चौथे दिन भी गर्दा उड़ा रही 'कॉकटेल 2', 5.30 बजे तक कलेक्शन 50 करोड़ के पार
Live: चौथे दिन भी गर्दा उड़ा रही 'कॉकटेल 2', 5.30 बजे तक कलेक्शन 50 करोड़ के पार

वीडियोज

Cocktail 2 Review: टॉक्सिक रिश्तों से दूर, सच्चे प्यार की खूबसूरत कहानी
शिल्पा शेट्टी ने बताया फिटनेस का असली मंत्र, योग और सही खानपान से रहें स्वस्थ
Sanchita Bashu और Dhawal Thakur ने बताए प्यार और धोके के मजेदार किस्से
BSA Scrambler 650 Review | ₹3.25 लाख में 652cc का दम! #bsa #scrambler #autolive
Imtiaz Ali ने कहा Gen Z को गलत समझा जाता है, उनके दिल में आज भी सच्ची मोहब्बत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! 'चीफ पर्पस ऑफिसर' पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड? जानें कैसे बनें
कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! चीफ पर्पस ऑफिसर पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?
लखनऊ अग्निकांड: तार के सहारे बची जानें, दीवार तोड़कर निकाले शव...रेस्क्यू की दिल दहला देने वाली कहानी
लखनऊ अग्निकांड: तार के सहारे बची जानें, दीवार तोड़कर निकाले शव...रेस्क्यू की दिल दहला देने वाली कहानी
2026 टी20 वर्ल्ड कप से एलिमिनेट हुई पाकिस्तान, कोच वहाब रियाज ने इंग्लैंड में उड़ाए गुलछर्रे; वीडियो वायरल 
2026 टी20 वर्ल्ड कप से एलिमिनेट हुई पाकिस्तान, कोच वहाब रियाज ने इंग्लैंड में उड़ाए गुलछर्रे
OTT Releases: प्राइम वीडियो पर एंटरटेनमेंट का धमाका, 'ग्राम चिकित्सालय 2' समेत रिलीज हो रहीं ये 6 सीरीज
प्राइम वीडियो पर एंटरटेनमेंट का धमाका, 'ग्राम चिकित्सालय 2' समेत रिलीज हो रहीं ये 6 सीरीज
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
PM मुद्रा योजना: 2% ब्याज पर कर्नाटक बैंक दे रहा 10 लाख रुपए का लोन? सरकार ने क्या बताया, जानिए
PM मुद्रा योजना: 2% ब्याज पर कर्नाटक बैंक दे रहा 10 लाख रुपए का लोन? सरकार ने क्या बताया, जानिए
Video: 'इस हाथ दे उस हाथ ले' फोन छीनकर भागा बंदर तो शख्स ने यूं कि मोंकेश भाई से डील- वीडियो वायरल
'इस हाथ दे उस हाथ ले' फोन छीनकर भागा बंदर तो शख्स ने यूं कि मोंकेश भाई से डील- वीडियो वायरल
Best Pillow For Neck Pain: सॉफ्ट या हार्ड, ऊंचा या पतला... गर्दन दर्द से बचने के लिए कौन-सा तकिया सबसे अच्छा?
सॉफ्ट या हार्ड, ऊंचा या पतला... गर्दन दर्द से बचने के लिए कौन-सा तकिया सबसे अच्छा?
Embed widget