एक्सप्लोरर

Box Office: पहले वीकेंड में ही हिट हुई 'स्त्री', तीन दिन में कमा लिए इतने करोड़

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हालिया रिलीज भी ऐसी ही एक फिल्म का उदाहरण है. फिल्म ने अपने पहले वीकएंड में ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कोई खास ओपनिंग नहीं मिली थी लेकिन फिल्म की कमाई में दूसरे दिन फिल्म की कमाई में शानदार उछाल आया.

नई दिल्ली: बॉलीवुड में अक्सर बड़े स्टार्स अपनी फिल्मों को बड़े त्योहारों या फिर लंबे वीकएंड के मौके पर रिलीज करना पसंद करते हैं. इसके पीछे की वजह मानी जाती है कि जो फिल्में छुट्टियों या फेस्टिव मूड के चलते फिल्मों के बिजनेस का खासा फायदा पहुंचता है. लेकिन अगर हम साल 2018 और 2017 की कुछ सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट पर नजर डालें तो वो सारी फिल्में इस धारणा को गलत साबित करते दिख रही हैं.

Capsule Review: एक नज़र में जानें कैसी है राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री'

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हालिया रिलीज भी ऐसी ही एक फिल्म का उदाहरण है. फिल्म ने अपने पहले वीकएंड में ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कोई खास ओपनिंग नहीं मिली थी लेकिन फिल्म की कमाई में दूसरे दिन फिल्म की कमाई में शानदार उछाल आया. कमाई में बढ़त का ये सिलसिला तीसरे दिन यानी रविवार को भी जारी रहा.Box Office: पहले वीकेंड में ही हिट हुई 'स्त्री', तीन दिन में कमा लिए इतने करोड़

फिल्म में पहले दिन शुक्रवार को 6.82 करोड़ रुपए की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने बढ़त हासिल करते हुए 10.87 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने बढ़त बरकरार रखते हुए 13.57 करोड़ की कमाई करते हुए कुल 31.26 करोड़ की कमाई की है.

Stree Movie Review: डराते-डराते आपको खूब हंसाएगी 'स्त्री'

फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पकंज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बैनर्जी जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. बता दें कि इस फिल्म का कुल बजट की 20 करोड़ रुपए है. इस हिसाब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो पहले ही हिट हो चुकी है.

राजकुमार राव की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म

राजकुमार की टॉप ओपनिंग फिल्मों पर नज़र डालें तो 'स्त्री' ने 6.82 करोड़ रुपये, 'हमारी अधूरी कहानी' 5.04 करोड़ रुपये और 'काई पो चे' ने 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद 'गैंग्स ऑफ वासेपुर-2' ने 2.80 करोड़ रुपये, 'बरेली की बरफी' को 2.42 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी. राजकुमार राव ने अधिकतर फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाया है, जिसके लिए उन्होंने कई सारे अवॉर्ड्स भी जीते हैं.

'स्त्री' के प्रमोशन के लिए श्रद्धा कपूर ने लिया हॉट अवतार, देखें तस्वीरें

Box Office: पहले वीकेंड में ही हिट हुई 'स्त्री', तीन दिन में कमा लिए इतने करोड़

श्रद्धा कपूर की फिल्मों का भी तोड़ा रिकॉर्ड

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही ऐसा को खास रिकॉर्ड कायम न किया हो लेकिन अगर हम श्रद्धा की फिल्मों की बात करें तो फिल्म ने सिर्फ दो दिन में ही इतनी कमाई कर ली है जो उनकी कई फिल्मों की लाइफटाइम कलेक्शन से भी ज्यादा है.

राजकुमार-श्रद्धा की 'स्त्री' का जल्द बनेगा सीक्वल, सामने आया मेकर्स का बयान

श्रद्धा की फिल्म 'हसीना पार्कर' की कुल कमाई 8.03 करोड़ रुपए रही थी. वहीं, उनकी फिल्म 'रॉक ऑन 2' की कुल कमाई 10.47 करोड़ रुपए रही थी. बता दें कि इससे ज्यादा कमाई तो 'स्त्री' ने दूसरे दिन कमा लिए. फिल्म ने दूसरे दिन करीब 10.87 करोड़ रुपए की कमाई की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Ramayana Trailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget