श्रीदेवी के पर्थिव शरीर को देश लाने में क्यों हो रही हैं देरी, जानिए क्या है नियम
अभिनेत्री के निधन के बाद दुबई में ही उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है. अदाकारा के पर्थिव शरीर को सोमवार को मुंबई लाया जाएगा.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का शनिवार को देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. श्रीदेवी 54 साल की थीं. उनकी मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड सहित पूरा देश सदमे में है. अभिनेत्री श्रीदेवी दुबई में भांजे मोहित मारवाह की वेडिंग अटेंड करने गई थीं. वहीं पर अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका.
अभिनेत्री के निधन के बाद दुबई में ही उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है. अदाकारा के पर्थिव शरीर को सोमवार को मुंबई लाया जाएगा. देश में मौजूद श्रीदेवी-बोनी कपूर के दोस्तों और उनके रिश्तेदारों के साथ उनके चाहने वालों को भी पर्थिव शरीर के देश लौटने का इंतजार है.
क्यों हो रहा अदाकार का पर्थिव शरीर को देश लाने में देरी
अभिनेत्री का निधन शनिवार देर रात दुबई के एक होटल में हुआ. ऐसे में उनके पोस्टमार्टम और जरूरी कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद ही पार्थिव शरीर को देश वापस लाया जा सकता है. संयुक्त अरब अमीरात के नियम के मुताबिक अगर मौत अस्पताल के बाहर होती है तो इसके बाद की पूरी प्रक्रिया में कम से कम चौबीस घंटे का वक्त लग जाता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहले पुलिस को दी जाती है, जिसके बाद पुलिस अपनी जांच करती है. जांच में कुछ संदिग्ध न पाए जाने पर पुलिस एनओसी जारी करती है. एनओसी के आधार पर परिवार को शव सौंप दिया जाता है. श्रीदेवी के मामले में ये प्रक्रिया अभी चल रही है. इसके पूरा होने के बाद शव कपूर परिवार को सौंप दिया जाएगा.
बता दें कि परिवार की ओर से शव को देश वापस लाने की तैयारियां की जा चुकीं हैं. भारतीय उद्योगपति अनिल अंबानी ने बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए अपना विमान दुबई भेज दिया है. सूत्रों ने बताया कि रिलायंस ट्रांसपोर्ट एंड ट्रैवल लिमिटेड के 13 सीटों वाले निजी विमान (एम्ब्राएर-135बीजे) ने रविवार अपराह्न् लगभग 1.30 बजे मुम्बई से दुबई के लिए उड़ान भरी.
बता दें कि श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था. इस अभिनेत्री ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू, मलयाली और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया था.
Source: IOCL

























