एक्सप्लोरर

Jamia Protest: पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही शांति की बात तो अनुराग कश्यप ने कुछ यूं दिया जवाब

कुछ महीनों पहले फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर लगातार मिल रही धमकियों के कारण ट्विटर पर अपनी बात रखना बंद कर दी थी. अब एक बार उन्होंने ट्विटर पर बेबाक अंदाज में वापसी कर ली है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अपनी बात बेबाकी से रखने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर एक बार फिर वापसी कर ली है. अनुराग कश्यप ने अपने एक ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी आईटी सेल पर निशाना साधा है.

पीएम मोदी ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

दरअसल, राजधानी दिल्ली में रविवार को हुई हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कल ट्वीट कर इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था. साथ ही उन्होंने छात्रों से शांति और भाईचारे की बात कही थी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 संसद के दोनों सदनों द्वारा भारी समर्थन के साथ पारित किया गया था. बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों और सांसदों ने इसके पारित होने का समर्थन किया. यह अधिनियम भारत की सदियों पुरानी संस्कृति की स्वीकृति, सद्भाव, करुणा और भाईचारे को दर्शाता है."

अनुराग कश्यप ने दिया ये जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट पर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने जवाब दिया. अनुराग ने लिखा, "कृपया बीजेपी आईटी सेल को भी यही कहिए, जो छात्रों के हिंसक होने के बारे में दुष्प्रचार करता है और फिर छात्रों पर हिंसक तरीके से हमला करने के लिए सिस्टम का बहाना देता है. धन्यवाद, नरेंद्र मोदी." अनुराग कश्यप का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया रहा. ट्विटर पर लोगों ने इसे खूब वायरल किया.

Jamia Protest: पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही शांति की बात तो अनुराग कश्यप ने कुछ यूं दिया जवाब

इससे पहले अनुराग कश्यप ने दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर दिल्ली पुलिस को मोदी सरकार पर हमला बोला था. कश्यप ने ट्विटर पर वापसी करते हुए लिखा, "बात बहुत आगे तक निकल चुकी है, अब और चुप नहीं रह सकता. यह सरकार स्पष्ट रूप से फासीवादी है, लेकिन यह बात मुझमें और गुस्सा भर देती है कि जो लोग कुछ बदलाव ला सकते हैं वह पूरी तरह से खामोश हैं. "

क्यों कहा था ट्विटर को अलविदा

आपको बता दें कि इसी साल अगस्त में फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ट्विटर को अलविदा कह दिया था. अनुराग कश्यप के अनुसार ट्विटर पर उनके माता-पिता और बेटी को नुकसान पहुंचाने की लगातार धमकी मिल रही थी. जिसकी वजह से उन्होंने ट्विटर पर अपनी बात रखनी बंद कर दी थी, लेकिन दिल्ली में रविवार को घटी घटना ने उन्हें ट्विटर पर वापसी करने को मजबूर कर दिया.

ये भी पढ़ें

Jamia Protest: छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई पर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने जताया विरोध, पीएम मोदी से पूछा ये सवाल

CAA: छात्रों के समर्थन में आईं बॉलीवुड हस्तियां, महेश भट्ट ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं लौट आऊंगा तेरी बैंड बजाने, औकात में रहना', तनिष्क बागची पर भड़के अमाल मलिक, दी खुली चेतावनी
'मैं लौट आऊंगा तेरी बैंड बजाने, औकात में रहना', तनिष्क बागची पर भड़के अमाल मलिक
'पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने कसा तंज
'पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने कसा तंज
Saturday Box Office: 'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल
'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget