एक्सप्लोरर

CAA: छात्रों के समर्थन में आईं बॉलीवुड हस्तियां, महेश भट्ट ने दिया ये बयान

दिल्ली में रविवार को छात्रों के प्रदर्शन के बाद हुई पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कई बॉलीवुड हस्तियां छात्रों के सपोर्ट में नजर आईं. इन सेलिब्रटीज ने सोशल मीडिया पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रया दी है. बॉलीवुड के कई सितारे छात्रों के समर्थन में नजर आए. डायरेक्ट महेश भट्ट समेत कई सेलिब्रेटीज ने छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की.

डायरेक्ट महेश भट्ट रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुए थे. वहीं अब उन्होंने प्रदर्शन की कई वीडियो को नेताओं के विचारों के साथ शेयर किया. वहीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी रविवार को छात्रों पर पुलिस की इस तरह की गई कार्रवाई को गलत बताया. तापसी ने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि "आश्चर्य है कि यह एक शुरुआत या अंत है, जो भी हो, यह निश्चित रूप से इस जमीन के नए नियमों को लिख रहा है और जो लोग इसमें फिट नहीं होते हैं वे बहुत अच्छी तरह से परिणाम देख सकते हैं. यह वीडियो दिल की सारी उम्मीदें तोड़ देता है. अपरिवर्तनीय क्षति, और मैं केवल जीवन और संपत्ति के बारे में बात नहीं कर रही हूं."

इनके अलावा एक्टर रितेश देशमुख ने छात्रों के समर्थन में नजर आए. रितेश ने अपने ट्विटर पर लिखा कि लोकतंत्र में हर आवाज को सुनना चाहिए. मैं शांति से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हूं. लोकतंत्र में हर आवाज को सुनना चाहिए चाहे वो एक हो या एक हजार. उन्होंने आगे लिखा कि मैं किसी भी तरह की हिंसा के समर्थन में नहीं हूं. हमें हमेशा अपनी पुलिस फोर्स पर गर्व है, लेकिन इस बार लेकिन इस बार उन्हें स्थिति निपटने के दौरान ज्यादा दयालु होना चाहिए था. हमारे छात्र ये सब डिजर्व नहीं करते है.

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी इस मामले में सभी को साथ आने का आह्वान किया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि " ये हमारे देश में क्या हो रहा है. हम सभी को शर्म से अपना सर झुका लेना चाहिए." दीया ने ये भी कहा कि अब समय आ गया है कि हम सबको एक साथ आना होगा.

वहीं इस कानून का विरोध कर रहे छात्रों के साथ पुलिसिया कार्रवाई के बाद एक्टर मनोज बाजपेयी, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप और अनुभव सिन्हा भी छात्र के सपोर्ट में आए. उन्होंने छात्रों के साथ हुई पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की.

ये भी पढ़ें

पूर्णिया: कन्हैया की रैली में उमड़ा जनसैलाब, कहा- ‘सावरकर नहीं, भगत सिंह के सपनों का भारत बनाना है’

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget