एक्सप्लोरर

जब इस अभिनेता के बयान के बाद पाकिस्तान में मच गया था हंगामा, एक्टर पर लगा दिया था बैन, हैरान कर देगा किस्सा

Feroz Khan Banned In Pakistan: बॉलीवुड के दबंग अभिनेता फिरोज खान को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था. परवेज मुशर्रफ ने उनके बयान के बाद यह फरमान जारी किया था.

When Feroz Khan Banned In Pakistan: हिंदी सिनेमा की दुनिया में कई ऐसे अभिनेता हुए जिनके नाम का डंका दुनिया में बजता है. उन्होंने न सिर्फ अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया, बल्कि अपनी शख्सियत से भी रूबरू कराया. बॉलीवुड में एक ऐसे दिग्गज अभिनेता भी रहे हैं, जो कि इंडस्ट्री में नया-नया फैशन लाने के साथ अपनी अकड़ और बेबाकी के लिए भी बहुत मशहूर थे. उनकी बेबाकी की बानगी पाकिस्तान में भी देखने को मिली थी और इसीलिए उनको पड़ोसी मुल्क ने बैन कर दिया था. कल यानि 27 अप्रैल को अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. तो चलिए आज आपको उस शख्सियत से रूबरू करवाते हैं. 

फिरोज खान थे बॉलीवुड के असली पठान
फिल्मों में बेखौफ अंदाज और निडर व्यक्तित्व का परिचय देने वाले इन अभिनेता का नाम है फिरोज खान. वह किसी भी सामाजिक मुद्दे पर बेबाक तरीके से अपनी राय रखते थे. सिर्फ इतना ही नहीं अगर सेट पर कोई एक्ट्रेस लेट हो जाती थी तो उसे डांट भी लगा देते थे. फिरोज को बॉलीवुड का दबंग कलाकार कहा जाता था. उन्होंने अपनी दबंगई पाकिस्तान में भी दिखाई थी. 


जब इस अभिनेता के बयान के बाद पाकिस्तान में मच गया था हंगामा, एक्टर पर लगा दिया था बैन, हैरान कर देगा किस्सा

फिरोज खान ने की भारत की तारीफ
साल 2006 में फिरोज खान के भाई की फिल्म आई थी ‘ताजमहल’. फिरोज खान इसका प्रमोशन कर रहे थे. प्रमोशन के लिए वह पाकिस्तान भी गए. वहां उन्होंने लाहौर में भारत की जमकर तारीफ की और पाकिस्तान की खूब बुराई की थी. उन्होंने कहा था, मैं एक प्राउड इंडियन हूं और भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है. भारत के मुसलमान खूब तरक्की कर रहे हैं और पाकिस्तान में ऐसा नहीं हो रहा. 

एक्टर ने पाक को घर में सुनाई खरी-खोटी
फिरोज खान ने आगे कहा, ‘हमारे राष्ट्रपति एक मुसलमान हैं और प्रधानमंत्री सिख’. उस वक्त राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम थे और पीएम मनमोहन सिंह. फिरोज खान बोले, ‘पाकिस्तान सिर्फ इस्लाम को बढ़ावा दे रहा है और यहां के मुसलमानों की हालत बहुत खराब है. यहां के मुसलमान एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं’. 


जब इस अभिनेता के बयान के बाद पाकिस्तान में मच गया था हंगामा, एक्टर पर लगा दिया था बैन, हैरान कर देगा किस्सा

फिरोज खान पर भड़के मुशर्रफ
अब फिरोज खान की ये बातें भारत के लिए भले ही गर्व की बात हो, लेकिन पाकिस्तान को तो हजम नहीं होनी थी. बस फिर क्या था तत्कालीन पाकिस्तानी पीएम परवेज मुशर्रफ भड़क गए. उन्होंने फिरोज खान के खिलाफ फरमान जारी कर दिया. मुशर्रफ ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में यह सूचना दी कि भविष्य में कभी भी फिरोज खान को भारत आने के लिए वीजा जारी नहीं किया जाए. 

यह भी पढ़ें: जिगरी दोस्त थे विनोद खन्ना और फिरोज खान, एक ही तारीख हुआ था निधन, दोनों को था कैंसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमिताभ बच्चन के इशारों पर नाचती थीं रेखा...' जर्नलिस्ट ने सालों पुराना सीक्रेट रिवील किया
'अमिताभ के इशारों पर नाचती थीं रेखा...' जर्नलिस्ट ने खोला सालों पुराना राज
Monday Box Office Collection Live Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
Alpha Box Office: 'अल्फा' को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा? 3 दिनों में बजट का मात्र 38% वसूल पाई है फिल्म
Alpha को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा? 3 दिनों में बजट का मात्र 38% वसूल पाई है फिल्म
पति संग महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने गईं अफसाना खान, ट्रोल्स बोले- फेम के लिए ये सब कर रही हो
पति संग महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने गईं अफसाना खान, ट्रोल्स बोले- फेम के लिए ये सब कर रही हो

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget