एक्सप्लोरर

दीपिका पादुकोण की ‘कल्कि 2898 AD’ में परफॉर्मेंस ने मचाई धूम, क्रिटिक्स से लेकर नेटिजन्स तक से मिल रही हैं तारीफें!

Deepika Padukone in Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' आज यानी 27 जून को रिलीज हो गई है. काफी इंतजार के बाद फिल्म आई और फैंस काफी एक्साइटेड हैं. लोग दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ कर रहे.

Kalki 2898 AD: 27 जून को भारतीय सिनेमा की महाबजट फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई. इसकी कई रिलीज डेट बदली लेकिन फाइनली अब फिल्म रिलीज हो चुकी है. 'कल्कि 2898 एडी' के जबरदस्त ट्रेलर के बाद से ही लोगों की उत्सुकता बढ़ गई थी. इस फिल्म को लेकर ऑडियंस, इंडस्ट्री इनसाइडर, क्रिक्टिक्स और स्टार कास्ट के फैंस सभी के बीच फिल्म को लेकर बेहद उत्सुकता बनी हुई है.

इंडस्ट्री के दिग्गज, क्रिटिक्स और दर्शक सभी दीपिका की इस एक्शन से भरपूर फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस की खून तारीफ कर रहे हैं. इस फिल्म में दीपिका के साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास जैसे दिग्गज स्टार्स ने स्क्रीन शेयर किया है. लेकिन दीपिका की शानदार परफॉर्मेंस ने फैंस का दिल जीता.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

'Kalki 2898 AD' में दीपिका पादुकोण की हुई तारीफ

दीपिका ने एक छोटे हेयरस्टाइल और कम से कम मेकअप के साथ एक रीयल और पावरफुल एनर्जी को स्क्रीन पर दर्शाया है, जो फिल्म में काफी नोटिसेबल है. हमेशा की तरह ग्लैमरस और पॉलिश्ड लुक से अलग उनका यह लुक उनके फॉलोअर्स से तारीफ पाने के साथ उनके बीच जिज्ञासा की एक लहर पैदा कर रहा है.

दीपिका की तारीफ करते हुए तरण आदर्श ने अपने रिव्यू  में लिखा है, "दीपिका पादुकोण शानदार हैं, उन्होंने अपने किरदार को अधिकार और उत्साह के साथ निभाया है," जबकि पिंकविला ने कहा है, "दीपिका पादुकोण को एक दमदार किरदार मिला है और वह फिल्म की जान हैं. उन्होंने बेहतरीन एक्टिंग की है और सही इमोशंस को दर्शाया है."

दीपिका पादुकोण के एक फैन ने अपनी एक्साइटमेंट को जाहिर करते हुए ट्वीट किया है,“Omg #DeepikaPadukone को सुमति (सुम 80) के रूप में दुनिया भर से प्यार और बिना शर्त समर्थन मिल रहा है…”

एक नेटिजन ने लिखा, “#DeepikaPadukone ने अपने कमाल के स्क्रीन प्रेजेंस से शो अपने नाम कर लिया है”. दूसरे ने लिखा है, “ @deepikapadukone के अलावा किसी ने भी किरदार को इतने शानदार तरीके से नहीं निभाया होगा.”

एक दूसरे फैन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा है, “आज सुबह उठकर जब मैंने देखा कि डीपी को कल्कि के लिए इतनी सराहना मिल रही है तो मैं बहुत खुश और भावुक हो गया. इससे फिल्म देखने का मेरा उत्साह और भी बढ़ गया. वह वाकई भारतीय सिनेमा की रानी हैं.
 #DeepikaPadukone #Kalki28989AD”

दीपिका की तारीफ करते हुए एक उत्साही फैन ने कहा, “प्री इंटरवल क्वीन #deepikapadukone का स्क्रीन प्रेजेंस किसी गॉडेस की तरह है”

एक बॉलीवुड फैंस ने लिखा, “#DeepikaPadukone की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस कई लीड एक्टर्स से बेहतर है. कमाल की परफॉर्मर हैं वो” 

कल्कि 2898 AD के साथ दीपिका नए क्षेत्र में कदम रख रही हैं, इसके साथ एक्ट्रेस अलग अलग रोल्स में खूबसूरती से ढलने की अपनी क्षमता को भी पेश करती नजर आ रही हैं. 'कल्कि 2898 AD' में दीपिका के दमदार एक्टिंग और बदलाव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इंडियन सिनेमा की एक वर्सेटाइल एक्ट्रेस हैं.

दीपिका पादुकोण की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए सराहा जाता है, खासकर 'जवान', 'पठान' और 'फाइटर' जैसी हिट फिल्में देने के लिए. 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और उम्मीद है कि प्रभास-दीपिका स्टारर यह फिल्म समय के साथ और भी बेहतर होती जाएगी. यह एक ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है.

और पढ़ें: Highest Grossing Indian Movies: इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
रोमांटिक वेब सीरीज देखना है पसंद, MX Player पर फ्री में देखें ये 7 दिल छू लेने वाले ड्रामा
MX Player पर फ्री में देखें ये 7 दिल छू लेने वाले रोमांटिक ड्रामा-वेब सीरीज
Sanjay Leela Bhansali: हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ 'डायमंड बाजार' का क्रेज
हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ 'डायमंड बाजार' का क्रेज
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल? शाहरुख-प्रभास को लेकर कह दी ये बात
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
गुजरात को यह चीज बेचने जा रही फडणवीस सरकार? संजय राउत का बड़ा आरोप
गुजरात को यह चीज बेचने जा रही फडणवीस सरकार? संजय राउत का बड़ा आरोप
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल? शाहरुख-प्रभास को लेकर कह दी ये बात
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल?
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget