एक्सप्लोरर

संजीव कुमार की मिमिक्री कर लोकप्रिय हुए एक्टर माधव मोघे का निधन

दिवंगत संजीव कुमार की मिमिक्री कर लोकप्रिय हुए माधव मोघे ने कई हिंदी-मराठी फिल्मों व सीरियलों में काम किया था और वो एक बेहद अच्छे होस्ट भी थे.

मुंबई: 'दामिनी', 'घातक', 'विनाशक', 'पार्टनर', 'मैंने प्यार क्यों किया' जैसी कई फिल्मों में बतौर अभिनेता काम कर चुके और एक बेहतरीन मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले माधव मोघे का कैंसर की बीमारी के चलते आज मुंबई में निधन हो गया. 

माधव गोखले को दिग्गज अभिनेता रहे संजीव कुमार की मिमिक्री के लिए जाना जाता था. उन्होंने कई कॉमेडी शोज और देश-विदेश में स्टेज शोज में संजीव कुमार की एक्टिंग की नकल उतारकर खूब वाहवाही बटोरी थी. दिवगंत संजीव कुमार की मिमिक्री करना उनकी पहचान बन गया था और इसी से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई संजीव कुमार के अलावा वे अभिनेता उत्पल दत्त और राजकुमार की मिमिक्री भी बखूबी किया करते थे. 

माधव मोघे एक अभिनेता, मिमिक्रि आर्टिस्ट के अलावा एक बहुत अच्छे होस्ट भी थे. उन्होंने नामी गायक-गायिकाओं और कलाकारों के साथ सालों तक देश-विदेश में स्टेज शोज को होस्ट भी किया. हिंदी फिल्मों और मराठी फिल्मों में काम करने के अलावा उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया था.

उल्लेखनीय है कि 21 जून को 68 साल के माधव मोघे की पत्नी का भी किडनी से जुड़ी समस्याओं की वजह से मुम्बई में निधन हो गया था. उनकी पत्नी लम्बे समय से किडनी‌ की समस्या से जूझ रही थीं और वो डायलिसिस पर थीं.

माधव मोघे की बेटी प्राची मोघे ने अपने पिता की मौत की पुष्टि करते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा, "21 जून को मां की मौत के बाद पिताजी काफी बीमार से रहने लगे थे. उन्होंने खाना-पीना भी कम कर दिया था और वो काफी कमजोर महसूस कर रहे थे. ऐसे में मां की तेहरवीं के बाद जब पिताजी को इलाज के लिए बॉम्बे अस्पताल में दाखिल कराया गया तो उन्हें फेफड़ों में कैंसर होने का पता चला. कैंसर अंतिम स्टेज में था और उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं थी. ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने के लिए कहा था. मैं कल ही उन्हें घर वापस लेकर आई थी और आज सुबह 6.00 बजे घर पर उनकी मौत हो गई."

जाने-माने गायक और मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर भी अपनी पहचान रखनेवाले सुदेश भोंसले ने 'मेलोडी मेकर्स' से जुड़कर माधव गोखले के साथ कई स्टेज शोज में काम किया था. उन्होंने एबीपी न्यूज से कहा, "मै उन्हें अपना गुरु मानता था. मैंने उनसे कॉमेडी करने का अंदाज, एंकरिंग, कम्पेरिंग करना भी सीखा. मैंने उनसे यह भी जाना की अगर चलते शो के बीच में दर्शकों का बर्ताव सही न हो तो उनसे कैसे डील करना चाहिए. वे एक बेहद अच्छे इंसान थे और पिछले डेढ़ साल से कोरोना और लॉकडाउन से पैदा हुए हालात से भी काफी परेशान थे."

लखनऊ के काकोरी से अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, मंडियाव से भी एक संदिग्ध हिरासत में, सीरियल ब्लास्ट की थी साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
National Film Awards 2026: गढ़वाली सिनेमा ने रचा इतिहास, फिल्म 'ढोली' को मिला रजत कमल पुरस्कार
नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2026: गढ़वाली सिनेमा ने रचा इतिहास, फिल्म 'ढोली' को मिला रजत कमल पुरस्कार
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'ये सपना मैंने सालों से अपने दिल में संजोकर रखा था', बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिलने पर यामी गौतम हुईं इमोशनल
'ये सपना मैंने सालों से अपने दिल में संजोकर रखा था', बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिलने पर यामी गौतम हुईं इमोशनल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget