एक्सप्लोरर

करनी सेना की धमकी- 'पद्मावत' रिलीज हुई तो कर्फ्यू जैसे हालात हो जाएंगे

करनी सेना ने प्रधानमंत्री और सेंसर बोर्ड से भी आग्रह किया कि वे उनके प्रदर्शनों के पीछे की 'भावनाओं' और 'मुद्दों की गंभीरता' को समझें.

देहरादून: राजपूत संगठन करनी सेना ने मंगलवार को एक बार फिर फिल्म 'पद्मावत' के निर्माताओं को 25 जनवरी को फिल्म रिलीज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. सीबीएफसी ने कुछ कट लगाने और 'पद्मावती' को 'पद्मावत' नाम से रिलीज करने की अनुमति दे दी है. 'पद्मावत' भारत में 25 जनवरी को रिलीज होगी. हालांकि, राजस्थान सरकार ने फिल्म को नहीं रिलीज करने का फैसला किया है.

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए करनी सेना के राष्ट्रीय संयोजक लोकेंद्र सिंह कल्वी ने कहा कि वह फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली को वित्तीय आधार पर नुकसान पहुचाएंगे और उनकी मांग अब फिल्म को प्रतिबंधित करने की है. उन्होंने प्रधानमंत्री और सेंसर बोर्ड से भी आग्रह किया कि वे उनके प्रदर्शनों के पीछे की 'भावनाओं' और 'मुद्दों की गंभीरता' को समझें. उन्होंने धमकाते हुए कहा कि अगर फिल्म रिलीज होती है तो कर्फ्यू जैसे हालात हो जाएंगे.

करणी सेना के संयोजक ने कहा कि फिल्म का निर्माण नोटबंदी के दौरान हुआ था. उन्होंने फिल्म में लगे पैसे के मामले की जांच की मांग की. फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं.

कल्वी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें फिल्म का विरोध करने को लेकर पाकिस्तान से धमकी भरे फोन आ रहे हैं, जिसकी लोकेशन 'लाहौर के पास की है.' उन्होंने पूछा, "पाकिस्तान क्यों इस मामले में इतनी रुचि दिखा रहा है."

प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता से पहले कल्वी ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की और पहाड़ी राज्य में फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की.

संगठन ने कहा कि कल्वी का फिल्म पर प्रतिबंध की मांग करना जायज है. उनका मकसद राजपूत के सम्मानों की सुरक्षा करना है, क्योंकि वह महाराणा प्रताप के 24वीं और रानी पद्मावती की 37वीं पीढ़ी के वंशज हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Box Office Day 20: 'अल्फा' ने 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री, बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'अल्फा' ने 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री, बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
'मैं एक्टर हूं, पॉलिटिकल चीजों पर ध्यान नहीं देता...' कॉकरोच जनता पार्टी पर बोले विवेक ओबेरॉय
'मैं एक्टर हूं, पॉलिटिकल चीजों पर ध्यान नहीं देता...' CJP पर बोले विवेक ओबेरॉय
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़

वीडियोज

DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget