एक्सप्लोरर

पहाड़ों पर घूमती थी बाजार जाती थी, बचपन की यादों में खोई ईशा देओल, जानें कौन हैं-'रामू’ और ‘शांति’ जिनकी बात कर हुईं इमोशनल

ईशा देओल बेशक फिल्मों में कम नजर आती हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपने पोस्ट से फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. हाल ही में ईशा ने अपने बचपन की यादों को फैंस के साथ शेयर किया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस और हेमा मालिनी की लाडली बेटी ईशा देओल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ और एक्सपीरिएंस से जुड़े किस्से शेयर करती रहती हैं. ऐसा ही कुछ एक बार फिर से देखने को मिल रहा है. एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में रामू और शांति का जिक्र किया है. साथ ही बताया है कि उन दिनों को वो कितना मिस करती हैं.

एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया कि वह घुड़सवारी की शौकीन हैं और अक्सर ऊटी जाती थीं. पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, 'ये 1987 में ऊटी की बात है. शांति एक खूबसूरत भूरी घोड़ी थी और रामू उसका ख्याल रखने वाला था. मैं अक्सर अपने माता-पिता के साथ उनकी शूटिंग के लिए जाती थी. मुझे सुबह और शाम को घुड़सवारी करने का बहुत शौक था. शांति बहुत शांत स्वभाव की थी और उस पर सवारी करना अच्छा लगता था.'

रामू की हैं अभारी

ईशा देओल ने आगे बताया, 'हम साथ में पूरे शहर, पहाड़ों और बाजारों में घूमते थे. अब मुझे उन पलों की बहुत याद आती है. रामू ने मुझे न सिर्फ घुड़सवारी सिखाई, बल्कि शांति को खाना देना और जानवरों से प्यार करना भी सिखाया. मैं रामू की बहुत आभारी हूं.'

'कोई मेरे दिल से पूछे' से किया था डेब्यू

मालूम हो ईशा देओल कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने साल 2002 में रोमांटिक-थ्रिलर ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी. उसके बाद उन्हें एक्शन-थ्रिलर ‘धूम’, ‘दस’, ‘काल’ और ‘कॉमेडी’, ‘नो एंट्री’ जैसी फिल्मों में भी देखा गया था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

ईशा ने लिया था लंबा ब्रेक

ईशा को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी धूम फिल्म से मिली थी. हालांकि, बीच में ईशा ने काफी लंबा ब्रेक ले लिया था. ब्रेक लेने के बाद एक्ट्रेस ने साल 2022 में रिलीज हुई ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ के साथ वापसी की. इसके बाद वह साल 2023 में रिलीज हुई ‘हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा’ में दिखीं.

तुमको मेरी कसम में आई थीं नजर

ईशा की हालिया रिलीज फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ है, जो इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया के जीवन पर आधारित है. विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी ‘तुमको मेरी कसम’ में ईशा के साथ अनुपम खेर, अदा शर्मा, दुर्गेश कुमार, सुशांत सिंह, शुभंकर दास और मनमीत सिंह साहनी जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें:-2 बार तलाक ले चुके पति की वर्जिनिटी पर उठा सवाल तो बौखलाई एक्ट्रेस, बोलीं- 'मेरा भी हो चुका है 3 बार....'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम CM ने की बातचीत

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget