एक्सप्लोरर

Ground Zero First Review: कैसी है इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो', जानें बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने क्यों बताया 'मस्ट वॉच'

Ground Zero First Review: इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो का सबसे पहला रिव्यू आ चुका है. सीनियर बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद ने फिल्म की तारीफ की है. यहां जानें फिल्म को लेकर उन्होंने क्या कहा?

Ground Zero First Review: पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने रविवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में एक्टर इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ देखी. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने आतंकवाद पर चोट करती फिल्म की तारीफ की.

नई दिल्ली के हाई-प्रोफाइल राजनयिक क्षेत्र चाणक्यपुरी में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई. रविशंकर प्रसाद प्रीमियर में शामिल हुए और बीएसएफ जवानों, इमरान हाशमी और ‘ग्राउंड जीरो’ टीम के साथ फिल्म देखी.

क्या कहा रविशंकर प्रसाद ने

एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर रविशंकर प्रसाद ने लिखा, " मैंने देशभक्ति से भरी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' देखी, जो बीएसएफ के बहादुर अधिकारी नरेंद्र नाथ दुबे जी के साहस और शौर्य की प्रेरणादायक कहानी है. यह फिल्म कश्मीर में एक खूंखार आतंकी और 2001 में संसद व अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमलों के मुख्य षड्यंत्रकारी गाजी बाबा को मार गिराने के लिए उनके अदम्य साहस की कहानी है."

उन्होंने आगे लिखा, "यह जानना और भी प्रेरणादायक है कि उनके शरीर में अभी भी गोलियां हैं, जो उनके शौर्य का प्रतीक हैं. फिल्म का निर्माण बहुत ही प्रभावशाली तरीके से किया गया है और यह 25 अप्रैल, 2025 को देशभर में रिलीज होने जा रही है. मैं सभी से आग्रह करूंगा कि इस फिल्म को जरूर देखें, क्योंकि यह न केवल मनोरंजन करती है बल्कि देशभक्ति की भावना को भी जगाती है."

उन्होंने बताया कि फिल्म के सह-निर्माता उनके भांजे हैं. उन्होंने लिखा, " इस फिल्म के सह-निर्माता के रूप में मेरी बहन के पुत्र अभिषेक कुमार और अन्य प्रतिष्ठित निर्माताओं का योगदान सराहनीय है. फिल्म देखने के दौरान हॉल में कीर्ति चक्र से सम्मानित एन.एन दुबे जी के साथ मुलाकात का अवसर मिला, मैंने उन्हें बधाई दी और उनके साहस का सम्मान किया. जय हिंद! यह फिल्म निश्चित रूप से देश के लिए उनके योगदान को याद दिलाएगी और प्रेरणा का स्रोत बनेगी."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

कब रिलीज होगी ग्राउंड जीरो

इससे पहले, 18 अप्रैल को फिल्म की श्रीनगर में रेड कार्पेट प्रीमियर और विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई. 38 सालों में पहली बार किसी फिल्म की श्रीनगर में स्क्रीनिंग हुई है.

तेजस देवस्कर के निर्देशन में तैयार फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है. फिल्म के को-प्रोड्यूसर विशाल रामचंदानी, सुंदीप सी. सिधवानी, अरहान बगाती, कासिम जगमगिया, निशिकांत रॉय और अभिषेक कुमार हैं. फिल्म 'ग्राउंड जीरो' इसी साल 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget