एक्सप्लोरर

Emmy Awards 2025: कौन हैं ओवेन कूपर जो बने सबसे कम उम्र में एमी अवॉर्ड हासिल करने वाले एक्टर, यहां जानें

Owen Cooper: महज 15 साल की उम्र में एमी अवॉर्ड जीतकर ओवेन कूपर टीवी इतिहास के सबसे कम उम्र के विजेता बन गए हैं. ओवेन ने ऑस्कर विजेता जेवियर बार्डेम और पीटर सार्स गार्ड जैसे कलाकारों को पीछे छोड़ा.

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और नेहा धूपिया ने ब्रिटिश एक्टर ओवेन कूपर की एमी अवार्ड में ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जताई है. दोनों ही अभिनेत्रियों ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ओवेन कूपर का अवॉर्ड जीतने का पल साझा किया और खुशियों वाले इमोजी के साथ गर्व जताया.

एमी अवॉर्ड के सबसे कम उम्र के विजेता

महज 15 साल की उम्र में एमी अवॉर्ड जीतकर ओवेन कूपर टीवी इतिहास के सबसे कम उम्र के विजेता बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड 1973 में 16 साल के स्कॉट जैकोबी के नाम था.

77वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में किया गया. इस कैटेगरी में ओवेन ने ऑस्कर विजेता जेवियर बार्डेम और पीटर सार्स गार्ड जैसे दिग्गज कलाकारों को पीछे छोड़ा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Emmys / Television Academy (@televisionacad)

जीवन में कुछ भी मुमकिन है- ओवेन

अपनी जीत पर ओवेन ने कहा कि यह अवॉर्ड सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है. तीन साल पहले मैं कुछ भी नहीं था, और अब इस मंच पर खड़ा हूं. अगर आप पूरी मेहनत के साथ कोशिश करें और अपनी सीमाओं से बाहर निकलें, तो जीवन में कुछ भी मुमकिन है.

ओवेन कूपर को यह सम्मान नेटफ्लिक्स की चर्चित मिनीसीरीज 'एडोलसेंस' में निभाई गई 15 वर्षीय जेमी मिलर की भूमिका के लिए मिला है. इस सीरीज में ओवेन ने एक ऐसे किशोर का किरदार निभाया है, जो एक हत्या के आरोप का सामना कर रहा है. यह भूमिका बेहद सेंसिटिव और चैलन्जिंग थी, जिसे निभाकर ओवेन ने न सिर्फ दर्शकों बल्कि क्रिटिक का भी दिल जीत लिया. इस सीरीज को स्टीफन ग्राहम और जैक थॉर्न ने मिलकर लिखा.

ओवेन की ज़िंदगी

इंग्लैंड के वारिंगटन में जन्मे ओवेन का बचपन एक आम परिवार में बीता. उनकी मां एक केयरवुमन हैं और पिता आईटी क्षेत्र में काम करते हैं. ओवेन की शुरुआत मैनचेस्टर के ड्रामा स्कूल 'द ड्रामा मॉब' से हुई, जहां उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग ली. शुरुआती दौर में वे फुटबॉलर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत उन्हें कैमरे के सामने ले आई.

Emmy Awards 2025: कौन हैं ओवेन कूपर जो बने सबसे कम उम्र में एमी अवॉर्ड हासिल करने वाले एक्टर, यहां जानें

'एडोलसेंस' की कास्टिंग प्रोसेस भी खास रही. स्टीफन ग्राहम इस भूमिका के लिए नॉर्थ इंग्लैंड के एक नए चेहरे की तलाश में थे. करीब 500 बच्चों के ऑडिशन में से ओवेन को चुना गया, और इस चयन ने साबित कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती. इस सीरीज के लिए ओवेन को एमी अवॉर्ड के अलावा गोथम टीवी अवॉर्ड और एस्ट्रा टीवी अवॉर्ड्स में भी सम्मान मिला.

वर्कफ्रंट की बात करें तो ओवेन मई 2025 में सैम फेंडर के म्यूजिक वीडियो 'लिटिल बिट क्लोजर' में नजर आए थे. अब वह बीबीसी थ्री के अपकमिंग प्रोजेक्ट 'क्लब' और एमराल्ड फेनेल की फिल्म 'वुदरिंग हाइट्स' में युवा हीथक्लिफ की भूमिका में दिखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget