एक्सप्लोरर

ED Sheeran के गाने Sapphire में 1 सेकेंड के कैमियो के लिए कैसे माने Shah Rukh Khan?

Shah Rukh Khan Cameo In Sapphire: एड शीरन के गाने 'सैफायर' में शाहरुख खान का कैमियो चर्चा में हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस एक सेकेंड के कैमियो के लिए सुपरस्टार कैसे राजी हुए?

ED Sheeran On Shah Rukh Khan Cameo In Sapphire: इंग्लिश सिंगर एड शीरन का हालिया रिलीज गाना 'सैफायर' रिलीज होते ही छा गया है. भारतीय सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज और शाहरुख खान के कैमियो के साथ इस गाने ने फैंस का दिल जीत लिया है. 'सैफायर' गाना यूट्यूब पर तो ट्रेंड कर ही रहा है, साथ ही इंस्टाग्राम पर इस गाने पर खूब रील्स भी बन रही हैं. अब एड शीरन ने गाने में शाहरुख खान के कैमियो को लेकर बात की है.

एड शीरन ने अपने गाने 'सैफायर' की शूटिंग भारत के अलग-अलग राज्यों जैसे दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में घूमते हुए की है. इस गाने में शाहरुख खान का एक सेकेंड का कैमियो है. हाल ही में एड शीरन ने अपने इंस्टाग्राम पर 'सैफायर' का BTS वीडियो शेयर किया है. इस दौरान उन्होंने बताया कि गाने में कैमियो के लिए शाहरुख कैसे राजी हुए थे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ed Sheeran (@teddysphotos)

'उन्होंने मुझे एक आइडिया दिया और कहा...'
बीटीएस वीडियो में एड शीरन कहते हैं- 'शाहरुख खान कौन हैं, इसका रेफ्रेंस देने की कोई जरूरत नहीं है, मैं कहूंगा कि वो शायद दुनिया के पहले या दूसरे सबसे मशहूर शख्स हैं. उन्होंने मुझे पैडल खेलने के लिए अपने घर बुलाया था. इसलिए हमने करीब 3 घंटे तक पैडल खेला और फिर उन्होंने मुझे एक आइडिया दिया और कहा कि जब भी करो, और मैंने कहा कि सच कहूं तो मैं यहां हूं, तो क्या आप कल डिनर करना चाहोगे? जब तक मैं वहां पहुंचा, मैं पूरी धुन हिंदी में गा रहा था.'

कैमियो शूट के लिए एड का इंतजार कर रहे थे शाहरुख खान
एड शीरन ने आगे वीडियो में बताया कि उन्हें डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बताया था कि शाहरुख खान एड से उनके घर पर मिलना चाहते हैं और वहीं उनका इंतजार कर रहे हैं. एड अपने पिता और निक के साथ वहां गए थे. एड बताते हैं- 'मैं वापस आया, उनके साथ डिनर किया और हमने उनका कैमियो शूट किया.' शॉट पूरा होने के बाद शाहरुख खान ने एड शीरन को गले भी लगाया था.

'सैफायर' को एड शीरन ने अपने यूट्यूब चैनल पर 6 जून, 2025 को रिलीज किया था. 11 दिनों में इस गाने को अब तक 45 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
'हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेहतर है', भूमि पेडनेकर के बयान पर नेहा भसीन का तीखा रिएक्शन
'हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेहतर है', भूमि पेडनेकर के बयान पर नेहा भसीन का तीखा रिएक्शन
149 मिलियन व्यूज वाली अनुपम खेर की रील का आइडिया किसका था? प्रवीण डबास ने किया खुलासा
अनुपम खेर की वायरल रील का आइडिया किसका था? प्रवीण डबास ने खोला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget