एक्सप्लोरर

Dunki Box Office Collection Day 16: तीन हफ्तों में ही ‘डंकी’ का बॉक्स ऑफिस पर खेल हुआ खत्म, 'पठान'-'जवान' का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड, जानें-16वें दिन का कलेक्शन

Dunki Box Office Collection: शाहरुख खान की ‘डंकी’ अब बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही है. फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है. फिल्म ने 16वें दिन भी बेहद कम कलेक्शन किया है.

Dunki Box Office Collection Day 16: शाहरुख खान स्टारर ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. हालांकि प्रभास स्टारर सालार से क्लैश के चलते ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नही कर पाई, लेकिन फिर भी यह भारत में साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. फिल्म अब रिलीज के तीसरे हफ्ते में है. चलिए यहां जानते हैं ‘डंकी’ ने 16वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

‘डंकी’ ने 16वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया?
शाहरुख खान की साल 2023 की फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. इसके बाद साल के अंत में ‘डंकी’ रिलीज हुई और इस फिल्म ने भी 200 करोड़ का आंकड़ा पार किय़ा. हालांकि इस फिल्म  की कमाई की रफ्तार किंग खान की ‘पठान’ और ‘जवान’ जितनी नहीं रही. ‘डंकी’ की कमाई की बात करें तो 29.2 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 160.22 करोड़ कमाए और दूसरे हफ्ते में ‘डंकी’ ने 46.25 करोड़ रुपयों का कारोबार किया. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है इसी के साथ फिल्म की रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘डंकी’ ने रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘डंकी’ की 16 दिनों की कुल कमाई अब 208.67 करोड़ रुपये हो गई है.

‘डंकी’ ने दुनियाभर में कितनी की कमाई?
‘डंकी’ का दुनियाभर में खूब हल्लाबोल हो रहा है. फिल्म को वर्ल्डवाइड ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. ‘डंकी’ की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 15 दिनों में दुनियाभर में 422.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं 16वें दिन इसके 430 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Red Chillies Entertainment (@redchilliesent)

‘डंकी’ नहीं तोड़ पाई 'पठान'-'जवान' और 'एनिमल' का रिकॉर्ड
शाहरुख खान की ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं कर पा रही है. फिल्म की कमाई में अब हर दिन गिरावट आ रही है. रिलीज के 16वें दिन ‘डंकी’ ने महज 2.20 करोड़ की कमाई की वहीं शाहरुख खान की ही 'पठान' ने रिलीज के 16वें दिन 5.95 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि 'जवान' ने 16वें दिन 7.61 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं 'एनिमल' ने 16वें दिन 12.8 करोड़ का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें: Ayalaan Trailer Out: शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'अयलान' का शानदार ट्रेलर आउट, VFX देख फटी रह जाएंगी आखे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget