एक्सप्लोरर

ड्रग्स केस: एनसीबी जरूरत पड़ने पर दीपिका पादुकोण को बुला सकती है

एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि कुछ व्हाट्सएप बातचीत में मादक पदार्थों की कथित तौर पर चर्चा करने वाले एजेंसी की रडार पर है.

मुंबई: बॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित गठजोड़ की जांच कर रहे मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) जरूरत पड़ने पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए बुला सकता है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि कुछ व्हाट्सएप बातचीत में मादक पदार्थों की कथित तौर पर चर्चा करने वाले एजेंसी की रडार पर है. उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ बातचीत पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और एक ‘‘डी’’ के बीच कथित तौर पर हुई है. अधिकारी ने बताया कि एनसीबी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और डिजाइनर सिमोन खंबाटा को भी इस सप्ताह बुला सकती है.

एजेंसी करिश्मा प्रकाश और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को इस सिलसिले में पहले ही तलब कर चुकी है. अधिकारी ने कहा, ‘‘एनसीबी पहले करिश्मा प्रकाश से पूछताछ करेगी और जरूरत पड़ने पर दीपिका पादुकोण को भी बुला सकती है.’’

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मादक पदार्थ के दृष्टिकोण को लेकर एनसीबी की जांच के दौरान बॉलीवुड में मादक पदार्थो का एक गठजोड़ सामने आया था.

राजपूत की टैलेंट मैनेजर जया साहा से एनसीबी ने सोमवार को पूछताछ की थी. एनसीबी अब तक अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.गौरतलब है कि राजपूत गत 14 जून को यहां बांद्रा में स्थित अपने आवास में मृत मिले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, डेढ़ बजे तक 291 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, डेढ़ बजे तक 291 पार हुआ कलेक्शन
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई
'जेलर 2' पहले दिन करेगी धमाका, एडवांस बुकिंग में दिखी 453 परसेंट जंप, बिके इतने टिकट
'जेलर 2' पहले दिन करेगी धमाका, एडवांस बुकिंग में दिखी 453 परसेंट जंप, बिके इतने टिकट
'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का दमदार ट्रेलर आउट, अक्षय कुमार ने दोस्त गणेश आचार्य के लिए लिखा इमोशनल नोट
'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार ने गणेश आचार्य के लिए लिखा इमोशनल नोट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget